गोरखपुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पिछले वर्ष हुए आतंकी हमले में शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को आर्य नगर व्यापारी मंडल की ओर श्रृद्धांजलि दी गई। शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा। आर्य नगर चौक पर कैंडिल जलाकर उन्हें श्रृद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष दया कृष्ण गुप्ता, आर्य नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलजीत सिंह, आर्य नगर युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री चतुर्भुज प्रसाद, अमित श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल जीतू, मनोज सिंह, मनोज जसवाल, विशाल रिंकू, ब्रिजेश, वरिष्ठ व्यापारी धीरेंद्र नाथ मिश्र सहित अन्य लोग शामिल रहे।
Comments