नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव के लिए सपा ने घोषित किए प्रत्याशियों का नाम



नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने खोले पत्ते, घोषित किया गया प्रत्याशियों का नाम

गोरखपुर। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष और महानगर उपाध्यक्ष की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान दोनों प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई।

रविवार को बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्षद दल की बैठक आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष राम नगीना साहनी, महानगर निवर्तमान महासचिव सिंहासन सिंह यादव की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव के लिए निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम मतीनउद्दीन एवं अभिमन्यु मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया गया। साथ ही समाजवादी पार्टी पार्षद दल का मुख्य सचेतक अभिमन्यु मौर्या उप सचेतक लाल बहादुर पासवान को नियुक्त किया गया।

बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान महानगर उपाध्यक्ष पार्षद अमीरउद्दीन अंसारी और संचालन सपा पार्षद दल के नेता अशोक यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से शहाब अंसारी, मोहम्मद अख्तर, शकुन मिश्रा, हीरालाल यादव, रमेश यादव, संजय यादव, सौरभ विश्वकर्मा, रामजन्म यादव, उजेर अहमद असलम सन्नू, प्रभाकर पासवान, वजीउल्लाह अंसारी, आकाश चौहान, विश्वजीत त्रिपाठी, जुबेर अहमद, मोहम्मद इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।

Comments