आज मिथुन और सिंह समेत कई राशियों में शुभ संयोग, क्या कहते हैं आपके सितारे...

आज का राशिफल:



22 जुलाई को मिथुन और सिंह राशि पर सितारे मेहरबान रहेंगे। इन राशियों पर कर्क राशि से जाते हुए चंद्रमा अपनी शुभ दृष्टि बरसा रहे हैं। जबकि कुछ राशि में राहु और बुध का संयोग विपरीत परस्थितियों का निर्माण कर रहा है जिससे इन्हें परेशानी होगी। देखिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।


क्या कहते हैं आपके सितारे जाने एस्ट्रोलॉजर ऋतु महना से....


मेष:



मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।। इस राशि के लोगों को अपने काम पर अधिक फोकस करना होगा। आपके लिए सलाह है कि अपनी भावना और विचारों पर आज नियंत्रण और संयम रखें। कई लोगों आज शरीर में सुस्ती महसूस करेंगे, ऊर्जा की कमी से काम अटक सकता है। आपकी परेशानी का कारण किसी प्रकार का तनाव है। शाम को घर में अधिक समय बिताने से घरवालों को अच्छा लगेगा। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।


वृषभ:



आज आपके साथ काम की भागदौड़ कुछ ज्‍यादा रहने वाली है। शाम तक अच्छी खबरें मिलेंगी और आप फायदे में भी रहेंगे। प्रफेशनल मामले में सावधानी बरतने से होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है। निवेश के मामले में आज फायदा उठाया जा सकता है। आज व्‍यापारियों के लि भी लाभ का दिन है और नौकरीपेशा वालों को तरक्‍की मिलेगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।


मिथुन:



आज का दिन उत्‍सुकता से परिपूर्ण है। दोपहर तक कोई अच्‍छी खबर आपको मिल सकती है। स्टूडेंट अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई में लगाएं तो फायदा मिलेगा। बिजनसमैन अपने धंधे में नई तकनीक अपना सकते हैं। गृहणियों को आज कुछ लाभ हो सकता है। संभव है कि किसी चीज की खरीद में आप पैसे बचा सकें। आज परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।


कर्क:



आज का दिन आपके लिए स्पेशल साबित हो सकता है। किसी एक ही तरकीब पर काम करना काफी रहेगा। आज कोई रिस्क वाला कदम न उठाएं। परिवार में मौजूद आपके विरोधी फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठा पाएंगे। आप अपने कार्यों को सोचे गए समय से निपटा पाने में सफल रहेंगे और परिवार में खुशी का अनुभव होगा। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।


सिंह:



दिन बहुत अच्छा बीतेगा। दिल में कोई बात या नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढ़ें फायदा जरूर होगा। रिश्तेदारों से पुराने गिले शिकवे दूर करने का समय है। दोस्तों के साथ रहने से फायदा हो सकता है। किसी कारण घरवालों से बहसबाजी होगी। मगर बेहतर होगा कि आप ही शांत हो जाएं, नहीं तो बात काफी आगे तक जा सकती है और नुकसान हो सकता है। आज भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।


कन्या:



आज के दिन काफी भागदौड़ रहने वाली है और दिन काफी व्‍यस्‍त रहने वाला होगा। दिमाग से किए गए काम का फायदा होगा और इसकी खुशी होगी। पुराने समय से चली आ रही टेंशन भी कम हो जाएगी। अगर आप दूसरों की मदद करेंगे तो आप की मदद करने वाले भी आएंगे। ईमानदारी से जो काम करेंगे वह फलदायक रहेगा। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।


तुला:



आपको दिन के पहले हिस्से में किसी माध्‍यम से कोई खुशखबरी मिलेगी। आज ऑफिस के साथी भी टीमवर्क से खुश होंगे। लेनदेन और बिजनस में खतरा हो सकता है। हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। रोमांस के मामले में भी आज अच्छा दिन है, खर्च जरूर थोड़ा बढ़ सकता है। मगर आपको पैसे खर्च करके अच्‍छा महसूस होगा। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।


वृश्चिक:



दिन के पहले हिस्से में मेहनत कुछ ज्यादा ही करनी होगी। शाम तक मुनाफे के कईं मौके आएंगे। घूमने फिरने के मौके जब भी आते हैं आप हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसा ही मौका आज शाम को भी है। पार्टी में किसी अच्छे और असरदार लोगों से मेल मुलाकात होगी और किसी खास काम की चिंता भी खत्म होगी। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।


धनु:



आज आपका टाइम अच्छा है इसका पूरा फायदा उठाएं। ऑफिस में साथियों से बहस में न उलझे। आपकी कई इच्छाएं आज पूरी होगी। घूमने फिरने से कोई जरूरी काम बन सकता है। किसी अभियान में आप की जीत हो सकती है। आर्थिक मामलों में जुड़े काम में अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद होगा। किसी समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले भी सोच लें। आज भाग्य 68 फ़ीसदी आपका साथ देगा।


मकर :



आज आपकी किसी से अनबन ना हो इस बात का ध्यान रखें। कामकाज में आपकी स्थितियां बेहतर होगी। बिजनेस में मुनाफे की आशा रहेगी और शादीशुदा जिंदगी में भी कामयाब होंगे। दिन भर काम करने लायक बहुत से काम है लेकिन किसे करना है और किसे नहीं करना है आपको सोचना है। शाम के वक्त घर में किसी प्रकार का आयोजन हो सकता है। आज भाग 79 फीस दी साथ देगा।


कुंभ :



आज टीमवर्क से काम करने का दिन है। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। बातचीत से कोई नया फायदा का आईडिया आ सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त आपकी जेब का ख्याल रखें। इस वक्त पैसों को बचाकर चलने का वक्त है तो आपको आगे फायदा होगा। आज भाग्य 70 फ़ीसदी साथ देगा।


मीन:



आज का दिन काफी धीमा हो सकता है। आहिस्ता आहिस्ता आगे बढ़ने से ही फायदा हो सकता है। कोशिश जारी रखें तो अटके हुए काम भी बन जाएंगे। सतर्क होकर अपने काम में जुटे जाएं शायद यह संघर्ष का आखरी दौर होगा। बाहर फिजूलखर्ची करने के बजाय घर वालों के साथ समय गुजारे। आज आपका भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।


Comments