बिना तोड़-फोड़ ऐसे दूर करें घर का वास्तुदोष

कई बार ऐसा होता है कि आप बिना वास्तु का ध्यान रखे घर बनवा लेते हैं और घर में शिफ्ट होने के बाद समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में घर में वास्तु के हिसाब से परिवर्तन करने के लिए तोड़-फोड़ और बदलाव की जरुरत होती है। तोड़-फोड़ से आर्थिक नुकसान तो होता ही है, कीमती समय भी बर्बाद होता है। आगे की तस्वीरों पर क्लिक करें और जानें कुछ साधारण वास्तु दोषों को आसान बदलाव कर किस तरह दर किया जा सकता है। वास्तु की जानकर ऋतू मंझानी के अनुसार जाने वास्तु दोषो के उपाय...



दोष : डबलबेड की दिशा उल्टी साइड में है और वहां आप बेड नहीं लगा सकते..


उपाय : उसके लिए बेड के सामने एक शीशा लगा दें।


दोष : घर के आग्नेय कोण में रसोईघर होना शुभ माना जाता है, लेकिन अगर ऐसा न हो तो..


उपाय : आप इस दिशा में गैस रख लें। अगर ऐसा कर पाना भी संभव नहीं है तो इस दिशा में पीले रंग का एक बल्ब लगा दें, इस बल्ब को जलाकर रखें। ऐसा करने से भी वास्तुदोष से मुक्ति मिलती है।


दोष : घर की पूर्व दिशा का भाग अन्य दिशाओं की अपेक्षा ऊंचा होना..


उपाय : इस दोष को हटाने के लिए पूर्व दिशा में लोहे का एक पाइप लगा सकते हैं। घर के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में ठोस वस्तुएं और उत्तरी-पूर्वी भाग में हल्की वस्तुएं रख देनी चाहिए।


दोष : मुख्य द्वार यदि आग्नेय (पूर्वदक्षिण का कोना अग्नि का स्थान) में हो..


उपाय : मुख्य दरवाजे पर गहरे लाल रंग का पेंट करने या दरवाजे पर लाल रंग के पर्दे लगाने से इस दोष का निवारण हो सकता चित्र लगा दें और हो सके तो पूर्व आग्नेय कोण में स्थित दरवाजे को बंद रखें।


दोष : रसोई के दरवाजे के ठीक सामने बाथरूम का दरवाजा होना नकारात्मक ऊर्जा को पैदा करता है। अगर आपके घर में भी कुछ ऐसा हो..


उपाय : बाथरूम और रसोई के बीच में एक पर्दा लगवा दें। ताकि ये दोनों आमनेसामने दिखाई न दें। घर के अंदर, खासकर छत पर कभी भी कबाड़ या टूटा-फूटा सामान न रहने दें।


Comments