भव्य राम मंदिर बनाने के लिए बांस फोड़ समाज ने भी भरी हुंकार



गोरखपुर।  श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि संपर्ण राशि हेतु संपर्क के क्रम में गुरुवार को भाग की विशेष सम्पर्क टोली ने नौसढ़ नगर के सड़क के किनारे रहने वाले बसफोड़ बस्ती में संपर्क कर उनका समर्पण राममंदिर के लिए प्राप्त किया।।समर्पण के दौरान वहां रहने वाले बंधुओं बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था।। उन सब ने एक स्वर में जय श्री राम का नारा लगाते हुए अयोध्या जी में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए हुंकार भरी।

संपर्क करने वालों में मुख्य रूप से भाग अभियान प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी,सह अभियान प्रमुख उदयवीर सिंह,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रभात राय चंचल, बजरंग दल के मनोज गौड़, गौरव राय आलोक गुप्ता,अनुभव शाही,अंशज परिहार आदि शामिल रहे।

Comments