अघोर पीठ में नव कन्याएं सहित बटुक भैरव की हुई पूजा-अर्चना

अवधूत छबीले राम द्वारा कन्या के रूप में माता के नौ रूपों एवं भैरवनाथ का पाद प्रक्षालन कर उनको अपने हाथों से भोजन करा कर संपन्न हुआ महानवमी का पर्व

गोरखपुर। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अघोर पीठ में दुर्गा नवमी का पर्व पीठ प्रमुख अवधूत छबीलेराम की देखरेख में सुसंपन्न हुआ। आश्रम में पीठ प्रमुख अवधूत छबीलेराम ने हवन-पूजन और महाप्रभु की महाआरती किया।

भक्तों द्वारा अपने गुरुदेव का मातृ रूप में महाश्रृंगार एवं डमरु की ध्वनि बजाकर शंखनाद कर आरती-पूजन किया। इसके बाद अवधूत छबीले राम ने मां के स्वरूप नौ कन्याओं एवं बटुक भैरवनाथ का पाद प्रक्षालन किया। आसान ग्रहण कर चरण स्पर्श के बाद अपने हाथों से सभी को कराया तथा यथोचित दक्षिणा प्रदान किया गया।

इस दौरान पूरा आश्रम परिसर "मां सर्वेश्वरी की जय" मां गुरु की जय "बाबा किनाराम की जयघोष से गुंजायमान हो रहा था। आस्था व श्रद्धा के साथ बड़ी संख्या श्रद्धालु उपस्थित हो कर पूजन आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया।

सायंकाल आश्रम के भक्तों द्वारा महाप्रभु के श्री चरणों में भजनांजली की प्रस्तुति की गई। तत्पश्चात संध्या आरती एवं उसके बाद सहभोज के साथ ही साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

यह समस्त जानकारी पीठ के उपाध्यक्ष डॉ रूप कुमार बनर्जी ने दी।

Comments