फेमिना इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन आर्ट के छात्रों ने रैंप वॉक पर जलवा बिखेरा


गोरखपुर। फेमिना इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन आर्ट के तत्वावधान में रविवार को एक दीप डेकोरेशन ऑन रैंप शो 2 कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका थीम फैशन के साथ कल्चर के उद्देश्य से भारतीय संस्कृति एवं धरोहर को फैशन के साथ विश्व मानचित्र में स्थापित करना है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के बाद डिजाइनरों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के डेक्यियर दियों को लेकर समूह नृत्य में गरबा एवं डांडिया प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया तत्पश्चात डिजाइनर एवं मॉडलों ने भारतीय एथेनिक कलेक्शन एवं डिजाइनर दीयो के साथ रैंप पर जलवा बिखेरा चोको मशहूर फैशन कोरियोग्राफर प्रतीक और प्रतिम द्वारा कोरियोग्राफ किया गया। चौकी मेकओवर पार्टनर आकृति क्रिएशंस मंच संचालन सुमैरा आलम ने किया। संस्था की केंद्र निदेशक कृति गुप्ता ने डिजाइनरों एवं मॉडलओं को संबोधित करते हुए कहा कि जुनून आत्मविश्वास एवं सही मार्गदर्शन हो तो काफी कम लागत में हम हाई फैशन की परिकल्पना कर सकते हैं। दीप हमारी भारतीय सभ्यता और संस्कृति की अलौकिक ता का प्रतीक है। आभार ज्ञापित संस्था के इवेंट एवं प्लेसमेंट ऑफिसर मनीष अग्रवाल ने किया। साक्षी चौहान अनामिका रिंकी यादव, कविता शर्मा, नौरीन फातिमा, दिव्या भारती, पूजा गुप्ता, अरुणिमा मिश्र, कंचन, प्रियंका भारती, कल्पना सिंह, आकाश सिंह, वंशिका सिंह, कविता त्रिपाठी, साक्षी बरनवाल, पुष्पांजलि मोदनवाल, प्रिया गुप्ता, जोया परवीन, सोनम, कुमारी शिवानी चौधरी, शिल्पी चौधरी, सुनीता थापा, मंजू, पूजा, लक्ष्मी वर्मा, अनुसया, वहीदा खातून, तानिया वर्मा, प्रत्यूषा,  लाइबा खान, सुमर्या आलम ने प्रतिभाग कर रैंप वॉक पर जलवा बिखेरा।

Comments