दीपोत्सव के रजत जयंती पर हुआ कार्यक्रमों का आगाज

दीपोत्सव के 25 वर्ष पूरा होने पर किया जाएगा भव्य आयोजन



गोरखपुर। संस्कार भारती महानगर के तत्वधान में सूरजकुंडधाम दीपोत्सव के पूरे 25 वर्ष हो जाने पर रजत जयंती समारोह मना रही है। जिसमें दीपावली तक गायन, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी , नृत्य एवं अन्य प्रतियोगिताऐ आयोजित की जा रहीं हैं । उसी के तहत रविवार 13 अक्टूबर को सरस्वती शिशु मंदिर, पक्कीबाग में गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। बच्चों ने भक्ति गीत, देशभक्ति गीत, सूफी गीत गाकर लोगों का मन मोह को। एकल नृत्य प्रतियोगिता में सभी ने अपने भाव भंगिमाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।  गायन में प्रथम स्थान प्रियांजली गुप्ता, दृतीय स्थान श्रेष्ठ श्रीवास्तव व तृतीय स्थान समिष्ठा को प्राप्त हुआ। वही एकल नृत्य में प्रथम स्थान त्रिशा, दृतीय स्थान श्रेयांशी व तृतीय स्थान सुपर्णा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का प्रारंभ संस्कार भारती महानगर के अध्यक्ष डॉ राजीव केतन, महामंत्री प्रेमनाथ, संयोजक वीरेन्द्र कुमार, ममता श्रीवास्तव, ह्रदया त्रिपाठी ने दीप जला कर किया। निर्णायक की भूमिका में धर्मेंद्र श्रीवास्तव, त्रिपुरारी मिश्र, व सुष्मिता दास थे। संगतकार के रूप तबले पर निखिल रंजन, नाल पर अभिषेक तथा हारमोनियम पर नलिनी सिन्हा ने किया।


इस अवसर पर जितेंद्र श्रीवास्तव, मिथिलेश तिवारी, रीना जायसवाल, नलिनी सिन्हा, सुनिशा श्रीवास्तव, वशिष्ठ सिंह, राजकरण इत्यादि लोग मौजूद थे।


Comments