कान्हा सेवा संस्थान के तत्वधान में शालिग्राम तुलसी का विवाह आर्य नगर स्थित अग्रवाल भवन में संपन्न हुआ। भगवान शालिग्राम संग माता तुलसी की विवाह शनिवार को रचाई गई। महंत रविदास रविंद्र दास की अगुवाई में भगवान शालिग्राम जी की बारात आर्य नगर स्थित मदन मोहन मंदिर से निकाली गई। भगवान के बारात में सबसे आगे महंत रविंद्र दास, पुष्पदंत जैन, पंकज गोयल, अनूप अग्निहोत्री, मनोज सर्राफ, अभिषेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग भगवान की पालकी कंधे पर लिए सबसे आगे चल रहे थे। पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ भगवान शालिग्राम की पालकी को कंधे पर लिए लोग नाचते-शादी समारोह स्थल की ओर बढ़ रहे थे। पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ बड़ी संख्या में लोग बारात में शामिल हुए। नाचते गाते हर्षोल्लास के साथ श्रद्धालु झूम रहे थे। जगह-जगह हाथों में थाली सजाएं महिलाओं ने भगवान पर फूलों की वर्षा कर बारातियों का स्वागत कर बारात का शोभा बढ़ा रहे रही थी। बारात जैसे-जैसे अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी लोग उसमें शामिल होते गए। देखते देखते भगवान की बारात एक भव्य शोभायात्रा का रूप धारण कर लिया। लोगों की तादाद इतनी बढ़ गई कि मानो पूरा शहर बाराती बन चला हो। श्रद्धा और आस्था का यह संगम अद्भुत था। भक्ति के भाव में लीन होकर भक्त भगवान शालिग्राम के बारात के गवाह बने। बजरंगबली भोलेनाथ और माता पार्वती के रूप में सजे कलाकार अपने अभिनव नृत्य नाटिका से लोगों को आकर्षित करते रहे।
मीडिया प्रभारी अमरदीप गुप्ता ने बताया कि भगवान शालिग्राम जी की बारात पूर्व निर्धारित समय शाम 5 बजे आर्यनगर स्थित मदन मोहन जी मंदिर से बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। घोड़े और बारातियों से सजी यह शोभायात्रा विवाह स्थल अग्रवाल भवन पर पहुंचकर संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि अयोध्या प्रकरण को लेकर संस्था ने शहर में शांति सौहार्द बनी रहे इसके लिए बरात को बिना बैंड बाजे के ही निकली गई और रूट में भी थोड़ा तब्दीली की गई। बारात को नगर भ्रमण न कराते हुए। उसे मनमोहन मंदिर से निकाल कर सीधे अग्रवाल भवन विवाह स्थल पहुंची। जहां पर भगवान शालिग्राम और तुलसी जी की शुभ विवाह प्रक्रिया संपन्न होना था। भक्ति के भाव में लोग नाचते गाते हुए विवाह स्थल अग्रवाल भवन स्थल आर्य नगर पहुंचे। वहां भगवान शालिग्राम और तुलसी जी का शुभ पाणिग्रहण संपन्न की गई। सबसे पहले द्वार पूजा विधि विधान से की गई। फिर भगवान को विवाह मंडप में बिठा कर पुरोहितों द्वारा मंत्रों के बीच विवाह के क्रम आगे बढ़ा और माता तुलसी जी को अनुपम ने अपने संस्था की महिलाओं द्वारा माता की ओढ़नी के साथ मंडप में बिठाई गयी। मंगल गीतों के साथ माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के चरणों में शीश नवाकर शुभआशीष बटोरे। इसी क्रम में अनुपम ने निर्धन कन्या का पांव पखार कर पूरे रीति-रिवाज से विवाह कराई। संस्था की ओर से गृहस्थी की सभी सामान के साथ निशिका की बिदाई की गई। अग्रवाल भवन में सबसे पहले श्री शालिग्राम जी की बारात पहुंची। ठीक इसके बाद घोड़े पर सवार होकर दूल्हे राजा दिलीप की बारात पहुंची। बारातियों का स्वागत पुष्प की माला पहनाकर की गई।
कार्यक्रम में महंत रविंद्र दास, प्रदेश व्यापारी कल्याण समिति के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, प्रदेश महिला आयोग के उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, संतोष गोयल, पंकज गोयल, अभिनव बर्नवाल, महेश वर्मा, मनोज सर्राफ, अभिषेक गुप्ता (आशु), सोनू निगम, अनूप अग्निहोत्री, अभितेश वर्णवाल, तनिष्क गुप्ता, हरि ओम सर्राफ, संजय बरनवाल, संजय वर्मा, वीरेंद्र कुमार वर्मा, मनीष राज बरनवाल, केशु बनरवाल, दीपक बजाज, ओमप्रकाश पाठवा, सुरेंद्र प्रसाद पटवा, मनीष मोदी, मनीष सिंघानिया, एम शेखर, राकेश गुप्ता, घनश्याम जयसवाल, राजेश जायसवाल, लड्डू गोपाल वर्मा, राजेश खेमका, राजेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, सरदार कंवलजीत सिंह, ब्रह्मदेव विद्यार्थी राठी, डीके गुप्ता, अमरदीप गुप्ता, रामलाल अग्रवाल, नितिन वैश्य, राजेश गुप्ता, रमेश कुमार, राजेंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता, धर्मेंद्र कुशवाहा, एचएन पांडेय, हरी लाल कुशवाहा, दीपराज कुशवाहा, राजकुमार पाठवा, चंदन कुशवाहा, अविनाश कुशवाहा, रिपु गौंड, योगेंद्र कुशवाहा, अमरनाथ कुशवाहा, रत्नेश मौर्या, विजय कुशवाहा, शंकर शर्मा, दुर्गा मौर्य, रामाज्ञा, सतीश कुशवाहा, अनूप गुप्ता, विवेक गुप्ता, सुधीर गुप्ता, सुनील गुप्ता, अजय यादव लड्डू, नीतू गोयल, ममता गुप्ता, मीना पांडेय, सिंधु देवी, संध्या अग्रवाल, सरिता देवी, जनक दुलारी, ममता कुशवाहा, सुमन यादव, सरिता गौंड, रूबी बर्नवाल, लक्ष्मी सर्राफ, सीमा कुशवाहा, रत्नेश मौर्य, अन्नपूर्णा जयसवाल, प्रीति गोयल, स्मिता बर्नवाल, प्रियंका बनवाल, रिंकी अग्निहोत्री, स्वेता बरनवाल, सिमरन गुप्ता, प्रियंका पटवा, अनीता वर्मा, मेनका कुशवाहा, किरण सराफ, धामादेवी, किरण मौर्य, स्मिता गुप्ता, मीना कुशवाहा, पूनम मोदी और सुमन वर्मा आदि लोग शामिल रहे।
Comments