युवाइंडिया ने गरीब बच्चों में बांटी शिक्षण सामग्री
गोरखपुर। यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन (युवा इंडिया) ने लाल डिग्गी स्तिथ मोती जेल के समीप मलिन बस्ती के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ नेहरू पार्क में बाल दिवस कुछ अलग ढंग से मनाया। युवा इंडिया के लोगों ने बच्चों को पाठ्य पुस्तक व खाद्य सामग्री का वितरण कर बाल दिवस मनाया। सर्वप्रथम अथितियों द्वारा जयंती पर चाचा नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वापूर्वक स्मरण किया गया। मुख्य अतिथि श्री आदित्य वर्मा (एस पी ट्रैफ़िक) ने बच्चो के बीच गीत कहानी की प्रतियोगिता कराई। पर्व और संस्कारो से संबंधित सवाल भी बच्चो से पूछे जिसमे सभी बच्चो ने बहुत ही उत्साह के साथ बढ चढ कर हिस्सा लिया। मुख्य अतथि ने बच्चों के बीच पुरस्कार भी बांटे। संस्था अध्य्क्ष रत्नेश तिवारी ने चाचा नेहरू के प्रतिमा पर श्रद्वा सुमन अर्पित की और कहा कि वे महान दार्षनिक, शिक्षाविद् व विचारक थे। पंडित नेहरू देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी सुधा मोदी व डॉ रूप कुमार बनर्जी ने गुड टच बैड टच के बारे मे सभी बच्चो को जागरूक किया। उन्होंने स्वच्छता के बारे मे भी समझाया कि कैसे खुद को और अपने आस पास के इलाके को स्वच्छ रखे। इस अवसर पर समाजसेवी जसपाल सिंह व प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि हमें चाचा नेहरू के पद चिन्हों पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments