बाल कृष्ण बजाज सेवा संस्थान की ओर से गरीबों में बांटे गए कंबल


गोरखपुर। स्व0 बाल कृष्ण बजाज सेवा संस्थान की ओर से रविवार को गरीबों में कंबल वितरण किया गया। घासी कटरा स्थित दुर्गेश बजाज के निवास पर  भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कंबल वितरण की शुरुआत की। उन्होंने सैकड़ों अस हाय और गरीबों में कंबल वितरण की। इस दौरान उन्होंने बताया कि  स्व0 बाल कृष्ण बजाज जी का जीवन गोरक्षपीठ से जुड़कर  समाज सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने सामाजिक जीवन में जो लोगों के लिए किया है, वह समाज में प्रेरणा का मिसाल कायम की है। दुर्गेश बजाज गोरक्षपीठ से जुड़ कर उनके दिखाएं रास्ते पर चल रहे हैं। 



संस्था प्रबंधक बीना बजाज ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए अमर तुलस्यान का आभार जताया।
कार्यक्रम में रितेश जायसवाल, राज कुमार आल्हा, चंदन अग्रवाल, अंकित बजाज, रूपेश मौर्या, गीता मंडल अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, उत्कर्ष दिवदी, अमित सिंह मोनू, रितेश आल्हा, मनीष मोदी, वैभव अग्रहरि, अंशु मौर्या सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Comments