वास्तुदोष केवल घर में ही नहीं बल्कि घर के चारों ओर फैली चीजों से भी अपना प्रभाव दिखाता है। केवल घर को वास्तु के अनुसार सजाने-संवारने से लाभ नहीं होता बल्कि घर के बाहर, मेन गेट के सामने और उसके आस-पास की चीजों का भी ध्यान रखना पड़ता है।
- घर के सामने पेड़ या खंभा होने से बच्चों को कोई न कोई दुःख घेरे रहता है। वह शांति से जीवन व्यतीत नहीं कर पाते।
- मेन गेट के समक्ष गढ्डा अथवा कुआं हो तो पारिवारिक सदस्यों को मानसिक रोग और तनाव घेरे रहता हैं।
- मेन गेट के सामने कीचड़ या गंदगी हो तो परिवार में किसी न किसी कारणवश उदासी छाई रहती है।
- मेन गेट के सामने गंदा पानी इकट्ठा रहता हो तो घर के लोगों को धन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Comments