गोरखपुर। भारत विविध धर्मों, आस्थाओं और संस्कृतियों का देश है और यहां हर दिन कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है। हर धर्म को मानने वाले लोग पूरे उल्लास के साथ अपने पर्व मनाते हैं, लेकिन कुछ त्यौहार ऐसे भी हैं, जो प्रत्येक देशवासी के लिए महत्वपूर्ण हैं और पूरे देश में सम्मान और स्नेह के साथ मनाए जाते हैं। 26 जनवरी भी एक ऐसा ही दिन है, जो देश का राष्ट्रीय पर्व है। देश का हर नागरिक चाहे वह किसी धर्म, जाति या संप्रदाय से ताल्लुक रखता हो, इस दिन को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मनाता है। 71वें गणतंत्र दिवस पर शहर के कुछ सम्मानित लोगों द्वारा नागरिकों को शुभकमनाएं दी गई है।
गणतंत्र दिवस पर देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई। -नवल किशोर शाह
गणतंत्र दिवस का पावन पर्व सभी लोगों के जीवन में खुशहाली लाए। -अतुल सर्राफ
71 वें गणतंत्र दिवस पर देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई। -कृष्णा कुमार तुलस्यान
स्वतंत्र भारत का संविधान वर्ष 1950 में लागू हुआ और भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। इसके बाद से इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। -महंत रविंदर दास
जम्मू कश्मीर के भारत की तरफ के हिस्से को 1957 में औपचारिक रूप से भारत का हिस्सा बनाया गया। -अमर तुलस्यान
समाज के अतिम व्यक्ति का उत्थान ही सविधान का उद्देश्य है। -अभिषेक गुप्ता
संविधान पर हमें गर्व यह देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। -अरुण अग्रवाल
हमें गर्व है कि हम भारत के नागरिक हैं। गणतंत्र दिवस हमारा महापर्व है। -विकास अग्रवाल
गणतंत्र दिवस का पर्व देश के सभी नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाए। -आकाश अग्रवाल
भारत एक मजबूत लोकतंत्र है और संविधान इसकी आत्मा। -अनूप सराफ
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमें इस पर गर्व है। -मनोज सरार्फ
हमारा संविधान महिला अधिकारों की रक्षा करने में सक्षम है। -राधा बथवाल
संविधान में बताए रास्ते पर ही चल कर आर्थिक तरक्की प्राप्त की जा सकती है। -शम्भु शरण शाह
गणतंत्र दिवस पर महानगर के नागरिकों को हार्दिक बधाई। -कवलजीत सिंह
हमारा संविधान हमें अपनी बात रखने का पूरा मौका देता है। हमें इस पर गर्व है। -पुष्पदंत जैन
Comments