आप सभी वास्तु दोष के बारे में थोडा बहुत जानते ही होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि मछली का एक्वेरियम भी वास्तु दोष का कारण बन सकता है। आपके घर में जो भी मछली घर हो, उसमें नौ मछलियां रखनी चाहिए न कि आठ।एक्वेरियम को रखने की जगह भी उचित होनी चाहिए। मछलियों को बार-बार एक से दूसरी जगह पर नहीं रखना चाहिए और उन्हें सिर्फ एक ही व्यक्ति के द्वारा भोजन देना चाहिए। मछली के टैंक या जार को बिल्कुल साफ रखना चाहिए। फिल्टर्स, एरिएशन आदि बिल्कुल सही तरीके से चलने चाहिए। अगर आप अपने फिश एक्वेरियम को अच्छा और रंगीन रखना चाहते है तो उसमें कुछ प्रकार के आर्टिफिशियल प्लांट भी लगा सकते हैं।
इन बातों पर ध्यान दें
- मछलियां घर को बुरी नजर से बचाती हैं।
- पाली गई मछलियों की मृत्यु प्राकृतिक रूप से होती है तो इससे घर या ऑफिस की भी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
- मछलियों से घर और कार्यालय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, एक फिश टैंक में ढ़ेर सारा पानी भरा जाता है जो भार को सही तरीके से बैलेंस करता है।
- चीनी फेंग शुई के मुताबिक, मछलियों को घर में रखने से ची नामक ऊर्जा आती है जो धन और स्वास्थ्य को बढ़ाती है।
- मछलियों को दाना देने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Comments