गायत्री परिवार ने दिलाई पूर्णाहुति का संकल्प


  • 40 दिवसीय अनुष्ठान 30 जनवरी से आरम्भ होकर 10 मार्च माघ पूर्णिमा के दिन महापूर्णाहुति का संकल्प दिलाई गयी


गोरखपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में सिंघासनपुर आरपीपीएम एकेडमी बिछिया पर गायत्री परिवार का पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित हुआ।  शान्तिकुंज के द्वारा विश्व स्तर पर चलाये जा रहे 40 दिवसीय अनुष्ठान 30 जनवरी से आरम्भ होकर 10 मार्च माघ पूर्णिमा के दिन महापूर्णाहुति का संकल्प दिलाई गयी। 
कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से शान्तिकुंज के देवदूत आचार्य रोहित निराला जी की टोली द्वारा महाकाली महालक्ष्मी महासरस्वती के स्वरूप में माँ गायत्री का वैदिक मंत्रोच्चार से पर्व पूजन किया गया।



आचार्य रोहित निराला ने बताया कि शान्तिकुंज के द्वारा चलाये जा रहे विश्व स्तर पर  40 दिन के विशेष अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य युग परिवर्तन के चक्र को तीव्र करने हेतु संक्रमण काल में युगशिल्पियों को तपाने हेतु, आतंकवादी / आसुरी शक्तियों के निरस्तीकरण, नव सृजन की गतिविधियों को शक्ति एवं संरक्षण प्रदान करने हेतु किया गया। शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष पर वंदनीया माता जी को श्रद्धांजलि भी दी गई। यह विशेष अनुष्ठान परम् पूज्य गुरुदेव एवँ वन्दनीया माता जी के सूक्ष्म संरक्षण में सम्पन्न होगा एवं मार्गदर्शन संरक्षण परिमार्जन की व्यवस्था शांतिकुंज द्वारा किया जाएगा। 
गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने बताया कि 16 से 19 अप्रैल 2020 को आयोजित होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आमंत्रित किया। उन्होंने भक्तों से अनुरोध किया कि सभी अपने अपने घरों में एक रुपया एवँ एक मुट्ठी अन्न प्रतिदिन दान स्वरूप निकाले, जो आपके अंश से 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सहभागी बन सके। 
कार्यक्रम के अंत मे आयोजक श्री  श्रीकांत मिश्रा ने उपस्थित सभी भाई बहनों माता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किये। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलिराम सिंह, धनीराम त्रिपाठी, पी एन राय, प्रभु यादव, कुलदीप शुल्ला, माया सिंह, किरण पांडेय, निर्मला पांडेय, मिथिलेश मिश्रा, कमला त्रिपाठी, कंचन, नंदिनी, राजकुमारी भारी संख्या में भाई बहन उपस्थित रहे। 



 


Comments