गोरखपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में सोमवार को सर्वोदय नगर बिछिया स्थित समय माता के मंदिर में गायत्री परिवार का तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ की गई। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के भाई बहनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे से शान्तिकुंज के देवदूत आचार्य शैलेन्द्र कुमार की टोली द्वारा महाकाली महालक्ष्मी महासरस्वती के स्वरूप में माँ गायत्री का वैदिक मंत्रोच्चार से पर्व पूजन से किया गया। इसके साथ ही शान्तिकुंज के द्वारा विश्व स्तर पर चलाये जा रहे 40 दिनों तक चलने वाली अनुष्ठान 30 जनवरी से आरम्भ होकर 10 मार्च माघ पूर्णिमा के दिन महापूर्णाहुति का संकल्प भी कराया गया।
आचार्य शैलेन्द्र ने बताया कि शान्तिकुंज के द्वारा चलाये जा रहे विश्व स्तर पर 40 दिन तक चलने वाली विशेष अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य युग परिवर्तन के चक्र को तीव्र करने हेतु संक्रमण काल में युगशिल्पियों को तपाने हेतु, आतंकवादी / आसुरी शक्तियों के निरस्तीकरण करना है। वंदनीया माता को श्रद्धांजलि हेतु, नव सृजन की गतिविधियों को शक्ति एवं संरक्षण प्रदान के लिए शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष है।
उन्होंने बताया कि यह विशेष अनुष्ठान परम् पूज्य गुरुदेव एवँ वन्दनीया माता के सूक्ष्म संरक्षण में सम्पन्न होगा एवं मार्गदर्शन संरक्षण परिमार्जन की व्यवस्था शांतिकुंज द्वारा किया जाएगा।
आचार्य ने बताया कि वसंत ऋतु आते ही प्रकृति का कण-कण खिल उठता है। मानव तो क्या पशु-पक्षी तक उल्लास से भर जाते हैं। हर दिन नयी उमंग से सूर्योदय होता है और नयी चेतना प्रदान कर अगले दिन फिर आने का आश्वासन देकर चला जाता है। गायत्री परिवार की कर्मठ एवं समर्पित बहन ने दिनांक 16 से 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आमंत्रित किया। संचालन विंध्यवासिनी शर्मा ने और आभार व्यक्त जी एन सिंह ने किया।
कार्यक्रम में जी.एन. सिंह, प्रेम जी, बलराम सिंह, रामकिशोर यादव, सतीश तिवारी, श्याम लाल यादव, दीक्षित जी, विन्ध्यवासिनी शर्मा के आलावा महिला मंडल की व्यवस्थापिका गीता जी, शांति देवी , छट्ठी देवी एवँ बड़ी संख्या में भाई बहन शामिल रहे।
Comments