पुदीने की चाय सुगंधित, स्वादिष्ट और कैफीन मुक्त होती है। यह भूख को नियंत्रित करने में मददगार। इसकी स्ट्रॉग स्मेल ज्यादा खाने की इच्छा मारती है।
स्वाद और सुगंध से भरपूर पुदीना लगभग हर किसी को पसंद होता है। यह भोजन में स्वाद और सुगंध बढाने के साथ-साथ स्वास्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। पुदीना हाजमे के लिए भी अच्छा है। इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। पुदीना एंटीबॉयटिक की तरह काम करता है। यह बात तो लगभग हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुदीने की चाय भी अपने अद्भुत स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के साथ-साथ वजन कम करने के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मेंथॉल, मेंथॉन, मिथाइल एसीटेट जैसे कई प्रकार के अन्य यौगिक भी पाये जाते हैं। अगर आप भी वजन कम करने के उपायों की खोज कर रहे हैं तो ये प्राकृतिक उपाय आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
सूखे पुदीने की पत्तियों को ताजा चाय बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, इसे आप अपनी पसंदानुसार गर्म या ठंडा बना सकते है। कई लोग पुदीने की चाय को इसके ताजा सुगंध, प्राकृतिक स्वाद और कैफीन मुक्त सामग्री के कारण बहुत पसंद करते हैं। पुदीने की चाय आप कैलोरी की मात्रा परवाह किये बिना थोड़ी सी चीनी भी मिला सकते हैं। वास्तव में, पुदीने की चाय का एक गर्म कप पीने से आप अपनी सेहत और वजन घटाने के लक्ष्य में हस्तक्षेप किये बिना स्वाद का मजा ले सकते है। आपके वजन घटाने के प्रोगाम में पुदीने की चाय आपकी कई मायनों में मदद कर सकती है। किसी को पुदीने की तेज सुगंध से अपनी लालसा को दबाने और भूख को नियंत्रित करने में मदद मिली है। तो कुछ लोगों की रात को खाने के बाद इस चाय को पीने से मिठाई की लालसा दूर होती है।
Comments