अशुभ योग के कारण कुछ लोगों को नहीं मिल पाएगा मेहनत का फायदा जाने एस्ट्रोलॉजर डॉ. ऋतु महाना के अनुसार 12 राशियों का फल  


अशुभ योग के कारण कुछ लोगों को नहीं मिल पाएगा मेहनत का फायदा जाने एस्ट्रोलॉजर डॉ. ऋतु महाना के अनुसार 12 राशियों का फल  



मेष - पॉजिटिव - परिवार में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आज आपकी मध्यस्थता से दूर होंगी। जिसकी वजह से परिवार का माहौल सामान्य हो जाएगा। साथ ही घर के नवीनीकरण संबंधी काम भी शुरू होने की संभावना है।


नेगेटिव - किसी निकटस्थ व्यक्ति से किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती हैं। इसलिए कठोर और अभद्र भाषा का प्रयोग करने से बचें। दूसरों पर अधिक विश्वास करना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।


व्यवसाय - व्यवसाय में अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना करें। नौकरी पेशा लोगों को अपना कोई टारगेट पूरा करने से उच्च अधिकारियों से मान-सम्मान प्राप्त होगा।


लव - जीवनसाथी के प्रति सकारात्मक तथा सहयोग पूर्ण व्यवहार रखें जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा होगा।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु वर्तमान वातावरण संबंधी स्थितियों से अपना बचाव करना आवश्यक है। इसलिए सावधानी भी रखनी है।


भाग्यशाली रंग: मेहरून, भाग्यशाली अंक: 1



वृष - पॉजिटिव - आर्थिक स्थितियां आज बेहतर रहेंगी। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह का अनुशरण करना आपके लिए हितकर रहेगा। संतान द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से तनाव से मुक्ति मिलेगी।


नेगेटिव - आलस की वजह से आपके कुछ काम रुक सकते हैं। इसलिए अपनी शारीरिक क्षमता को मजबूत बनाए रखें। किसी नजदीकी मित्र से मनमुटाव हो सकता है। परंतु थोड़ी सी सावधानी रखने से परिस्थितियां नियंत्रण में रहेंगी।व्यवसाय - पारिवारिक व्यस्तता की वजह से अपने कार्य स्थल पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु अपने सहयोगियों और कर्मचारियों का आपको सहयोग रहेगा। जिसकी वजह से काम नहीं रुकेंगे। तथा आर्थिक स्थिति भी सामान्य बनी रहेगी।


लव - घर के माहौल को सुखमय बनाने के लिए आपका सहयोग अति आवश्यक है। इसलिए सबकी जरूरतों का ध्यान रखें। अविवाहित लोगों के लिए भी किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।


स्वास्थ्य - मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से दर्द जैसी दिक्कत महसूस होगी। व्यायाम अवश्य करें।


भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 7



मिथुन - पॉजिटिव - अपनी योग्यता और प्रतिभा पर विश्वास, आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनाएगा। आपके अंदर की छिपी प्रतिभा अब उजागर होगी जिससे घर और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।


नेगेटिव - परंतु कभी-कभी आपके अहम की वजह से कई काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। साथ ही कुछ लोगों के मन में आपके प्रति गलतफहमियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। इसलिए अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। जिससे आपकी साख में कोई कमीं ना आए।


व्यवसाय - आज आप अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा रखें। आपकी थोड़ी सी मेहनत से किसी काम में अत्यधिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी प्रमोशन संबंधी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।


लव - घर की सुख-सुविधा संबंधी खरीदारी करने का प्रोग्राम बनेगा। तथा परिवार की साथ समय व्यतीत करने से तरोताजा महसूस करेंगे।


स्वास्थ्य - नसों में खिंचाव और दर्द जैसी स्थिति रहेगी। ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।


भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 2



कर्क - पॉजिटिव - आज दोपहर बाद अप्रत्याशित लाभदायक स्थितियां बन रही है। परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा आपको किसी प्रकार का फायदा होने वाला है। इसलिए घर के बुजुर्गों का सम्मान करें। कोई कोर्ट संबंधी फैसला भी आपके हक में हो सकता है।


नेगेटिव - आज खर्चों में अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही साथ आय साधन भी बनेंगे। इसलिए अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। किसी मित्र की वजह से भी काम में रूकावट आ सकती है इसलिए सारे फैसले स्वयं ही लेने की कोशिश करें।


व्यवसाय - आज बाहरी गतिविधियों तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। क्योंकि किसी व्यक्ति की सलाह आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकती है। अपने कर्म पर विश्वास रखना ही आपकी योजनाओं को कार्य रूप देगा।


लव - आपके स्वभाव की भावुकता और मधुरता, प्रेम संबंधों में नजदीकियां लाएगी। साथ ही दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।


स्वास्थ्य - आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।


भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 6



सिंह - पॉजिटिव - काफी समय से किसी रुके हुए काम के आज बनने की संभावना है, इसलिए अपना ध्यान उस पर केंद्रित रखें। सफलता अवश्य मिलेगी। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी काम भी आसानी से निपट सकते हैं।


नेगेटिव - अस्वस्थता की वजह से कुछ तनाव महसूस करेंगे। जिसका प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। अनजान व्यक्तियों पर अधिक भरोसा ना करें।


व्यवसाय - कार्य क्षेत्र मे किसी कर्मचारी से कोई मतभेद हो सकता है इसलिए अधिकतर निर्णय स्वयं ही लें। किसी प्रकार की चोरी होने की भी संभावना लग रही है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग आज सावधान रहें।


लव - अपने किसी भी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। तथा आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे।


स्वास्थ्य - पेट के निचले हिस्से में दर्द जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। गरिष्ठ व बादी की चीजों के सेवन से परहेज करें ।


भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3



कन्या - पॉजिटिव - आज भाइयों के साथ मिलकर कुछ महत्वपूर्ण बातों पर बातचीत हो सकती है जिसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। और भविष्य संबंधी कुछ योजनाएं भी बनेगी। साथ ही भूमि के विस्तार संबंधी प्रयास सफल हो सकते हैं।


नेगेटिव - अपने स्वभाव और विचारों पर नियंत्रण रखें। क्योंकि आपका शंकालु स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण बनता है। हालांकि आप के मान-सम्मान संबंधी कोई नकारात्मक स्थिति नहीं बनेगी।


व्यवसाय - व्यवसाय में हर काम में पक्के बिल द्वारा ही लेनदेन करें। क्योंकि किसी से धोखा मिलने की संभावना है। साथ ही रिटेल संबंधी कार्यो में अधिक ध्यान दें। और अपनी योजनाएं अपने तक ही सीमित रखें।


लव - पति-पत्नी अपनी-अपनी व्यस्तताओं की वजह से एक-दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। फिर भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान होने की वजह से संबंध मधुर बने रहेंगे।


स्वास्थ्य - स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तनाव रहने की वजह से आत्मबल में कमी महसूस करेंगे तथा थकान भी रहेगी।


भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 8



तुला - पॉजिटिव - आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी योजना व रूपरेखा बनाएं। तभी कार्य शुरू करें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए अधिक फायदेमंद साबित होगी। इसलिए जनसंपर्क बढ़ाने में अधिक ध्यान दें।


नेगेटिव - किसी रिश्तेदार का हस्तक्षेप होने से परिवार में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों पर ध्यान ना दें। बच्चों को आपके सहयोग की जरूरत है, इसलिए उनकी बातों को नजरअंदाज ना करें।


व्यवसाय - व्यवसाय में पब्लिक डीलिंग संबंधी कार्यों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। सरकारी कर्मचारियों को आज नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इसलिए अपने कार्यों को लगन से करते रहे।


लव - वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न हो सकता है जिसका कारण एक-दूसरे पर संदेह करना होगा। 


स्वास्थ्य - शारीरिक ऊर्जा में कमीं व थकान महसूस होगी। इसलिए आराम अवश्य लेते रहें। साथ ही खाने-पीने का भी ध्यान रखें।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5



वृश्चिक - पॉजिटिव - भावुकता के बजाय दिमाग से काम लें। जिससे आप अपने कार्यों के प्रति ज्यादा अच्छी तरह निर्णय ले पाएंगे। विद्यार्थियों को भी अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने से कोई बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकता है।


नेगेटिव - आज कुछ पुरानी नकारात्मक बातें पुनः उठने से कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। बच्चों के साथ सहयोग पूर्ण व्यवहार रखें। क्योंकि आपका अधिक अंकुश लगाना उन्हें जिद्दी बना सकता है।


व्यवसाय - साझेदारी संबंधी व्यवसाय में सारे निर्णय आपको ही लेने पड़ेंगे। परंतु भाग्य आपका साथ दे रहा है। कुछ अच्छे आर्डर आप को बहुत अधिक लाभ की प्राप्ति देंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने उच्च अधिकारियों के साथ किसी प्रकार की बहस में ना उलझें।


लव - जीवन साथी के साथ अपनी हर बात शेयर करना आपकी कई मुश्किलों को हल करेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध आपके पारिवारिक जीवन में जहर घोल सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें।


स्वास्थ्य - समय-समय पर ब्लड प्रेशर चेक करवाते रहें क्योंकि तनाव बढ़ने की वजह से कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। वैसे स्वास्थ्य ठीक रहेगा।


भाग्यशाली रंग: मेहरून, भाग्यशाली अंक: 9



धनु - पॉजिटिव - रिश्तेदारी के किसी विवाद पूर्ण मामले में आपका निर्णायक सहयोग परिस्थितियों को सुलझा देगा। और समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। प्रॉपर्टी संबंधी रुके हुए काम भी बनने की संभावना है।


नेगेटिव - घर के किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज को रखकर भूल सकते हैं। इसलिए चीजों को बेहतरीन तरीके से संभाले। साथ ही घर पर खर्च करने से पहले बजट अवश्य बनाएं। क्योंकि खर्चों की अधिकता की वजह से परेशानी उत्पन्न हो सकती है।


व्यवसाय - व्यवसायिक क्षेत्र में निगरानी रखने की आवश्यकता है। क्योंकि जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती हैं। और कर्मचारियों का नकारात्मक रवैया भी आपको परेशान करेगा।


लव - आपका बात-बात पर क्रोध करना दांपत्य जीवन तथा परिवार में तनाव उत्पन्न कर सकता है। इसलिए सबकी भावनाओं को समझें और उनकी कद्र करें।


स्वास्थ्य - लीवर से संबंधित कुछ परेशानी महसूस करेंगे। खानपान हल्का रखें, तथा देशी इलाज करें।


भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 4



मकर - पॉजिटिव - अगर आज घर के परिवर्तन संबंधी कोई योजना बना रहे हैं तो उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करें। क्योंकि परिवर्तन संबंधी ग्रह स्थितियां बनी हुई है। आपका कुछ समय मनोरंजन व घूमने-फिरने में भी व्यतीत होगा।


नेगेटिव - मामा पक्ष से फिर संबंधों में किसी प्रकार की विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण बनाकर रखेंगे तो बेहतर रहेगा। किसी प्रकार के भी वाद-विवाद में ना उलझे।


व्यवसाय - व्यवसायिक स्थल पर सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। सहयोगियों का पूरा साथ रहेगा, इसलिए नई योजनाओं पर ध्यान अधिक केंद्रित रखें। जिससे उचित समय पर उन पर काम शुरू किया जा सके।


लव - प्रेम संबंधों को पारिवारिक लोगों की अनुमति मिलने से जल्द ही विवाह में परिणित होने के अवसर प्राप्त होंगे। जिससे मन में प्रफुलता और खुशी रहेगी।


स्वास्थ्य - एसिडिटी और गर्मी की वजह से घबराहट महसूस हो सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। तथा गर्मी से अपना बचाव भी रखें।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2



कुम्भ - पॉजिटिव - आज घर का वातावरण पॉजिटिव रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। तथा संतान संबंधी चल रही किसी समस्या का भी जल्दी ही कोई समाधान मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी


नेगेटिव - धन के लाभ की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। इसलिए आर्थिक स्थिति पर अधिक ध्यान दें। साथ ही किसी चचेरे भाई से मनमुटाव होने की संभावना है। धैर्य बनाकर रखें।


व्यवसाय - व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत करने की जो योजना बन रही थी, उस पर गंभीरता से विचार करें। आज की मेहनत का उचित परिणाम निकट भविष्य में प्राप्त होगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को ध्यान से करें, किसी प्रकार की गलती होने की संभावना है।


लव - पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। सिर्फ अपने गुस्से और अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। तथा फालतू के प्रेम प्रसंगों में भी समय व्यर्थ ना करें


स्वास्थ्य - गर्मी की वजह से अपने अंदर बहुत अधिक कमजोरी व थकान महसूस करेंगे। तरल पदार्थ और हल्के भोजन का सेवन करें।


भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 8



मीन - पॉजिटिव - घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद व सदस्यों का सहयोग आपके लिए भाग्योदय का वातावरण प्रदान करेगा। इसलिए उनकी भावनाओं का सम्मान करें। और अपने पर बहुत अधिक मेहनत और विश्वास से काम करना आपको निश्चित ही सफलता देगा।


नेगेटिव - कभी-कभी ज्यादा प्राप्ति की इच्छा और काम के प्रति जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसलिए वर्तमान स्थितियों में जो बेहतर मिल रहा है उसी में संतोष रखें।


व्यवसाय - कंप्यूटर, मीडिया संपर्क सूत्रों से जुड़े व्यवसाय में आज सुअवसर प्राप्त होंगे। इसलिए इनसे जुड़े कामों में अपना ध्यान केंद्रित रखें। बाकी काम वर्तमान में जिस तरह चल रहे हैं, वैसा ही रहने दे। उनमें कुछ भी बदलाव ना करें।


लव - जीवन साथी व परिवार के साथ मनोरंजन और मित्रों के साथ मिलना खुशी प्रदान करेगा और आपसी संबंधों में नजदीकियां लाएगा। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।


स्वास्थ्य - अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। वैसे स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं।


भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 5


Comments