भारत में कोरोना देने लगा बड़ा टेंशन, 24 घंटे में 45,720 नए केस, 1,129 मौतें

covid-19 : भारत में कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। लगातार नए केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र के बाद अब कर्नाटक और तमिलनाडु में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। वहीं, बिहार में कोरोना के केस (corona in bihar) बेकाबू हो रहे हैं। अच्छी बात ये है कि राजधानी दिल्ली में कोरोना पर काबू होता दिख रहा है।
 


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक और तमिलनाडु अब टेंशन दे रहे हैं। अब तक साढ़े 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 12,38,635 हो चुकी है। इनमें से 7,82,607 ठीक हो चुके हैं जबकि 29,861 की मौत हो चुकी है। 4,26,167 मरीज अभी ठीक नहीं हुए हैं यानी इतने ऐक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में देश में सबसे ज्यादा 45,720 नए कोरोना के केस आए हैं जबकि एक दिन में सबसे ज्यादा 1,129 मौतें हुई हैं।


भारत में कहां, कितना फैला कोरोना, देखिए लिस्‍ट
राज्य कुल केस ठीक हुए मौत
1. अंडमान निकोबार 221 163 0
2. आंध्र प्रदेश 64,713 31,127 823
3. अरुणाचल प्रदेश 949 314 3
4. असम 26,772 18,033 64
5. बिहार 30,369 19,646 217
6. चंडीगढ़ 793 526 13
7. छत्तीसगढ़ 5,968 4,230 29
8. दादरा एवं नगर हवेली/दमन एवं दीव 733 474 2
9. दिल्ली 1,26,323 1,07,650 3,719
10. गोवा 4,176 2,541 28
11. गुजरात 51,399 37,260 2,224
12. हरियाणा 28,186 21,697 372
13. हिमाचल प्रदेश 1,725 1,105 11
14. जम्मू-कश्मीर 15,711 8,607 273
15. झारखंड 6,485 3,024 64
16. कर्नाटक 75,833 27,239 1,519
17. केरल 15,032 6,162 45
18. लद्दाख 1,206 1,018 2
19. मध्य प्रदेश 24,842 16,836 770
20. महाराष्ट्र 3,37,607 1,87,769 12,556
21. मणिपुर 2,060 1,427 0
22. मेघालय 514 77 4
23. मिजोरम 317 179 0
24. नगालैंड 1,084 486 0
25. ओडिशा 19,835 13,750 108
26. पुदुचेरी 2,300 1,369 31
27. पंजाब 11,301 7,641 269
28. राजस्थान 32,334 23,364 583
29. सिक्किम 438 112 0
30. तमिलनाडु 1,86,492 1,31,583 3,144
31. तेलंगाना 49,259 37,666 438
32. त्रिपुरा 3,449 2,032 9
33. उत्तराखंड 5,300 3,349 57
34. उत्तर प्रदेश 55,588 33,500 1,263
35. पश्चिम बंगाल 49,321 29,650 1,221
कुल 12,38,635 7,82,607 29,861


सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
कोरोना से जुड़ी कोई जानकारी लेने या देने के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा हर राज्य ने अपना हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है। नंबर देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।


Comments