ब्राह्मण रावण को मारने वाले क्षत्रिय "राम" की पूजा तो विकास दुबे को मारने के लिए "योगी" आदित्यनाथ की आलोचना क्यों?

BJP सांसद ने कहा- ब्राह्मण रावण को मारने वाले क्षत्रिय "राम" की पूजा तो विकास दुबे को मारने के लिए  "योगी"आदित्यनाथ की आलोचना क्यों?



स्वामी के इस ट्वीट पर @RamNiwasMishra8 नाम के यूजर ने पूछा, "सर, दुबे रावण था?" उन्होंने जवाब दिया, "क्या वह नहीं था- सरेंडर करने के बजाय उसने आठ पुलिस वालों की हत्या कर दी थी और उसके बाद फरार होकर भाग रहा था?"


 


गोरखपुर। कानपुर शूटआउट कांड में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निंदा पर BJP के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आलोचकों से सवाल किया। पूछा है कि ब्राह्मण रावण को मारने वाले क्षत्रिय राम की पूजा होती है। फिर कुख्यात अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के लिए सीएम योगी की आलोचना क्यों हुई?


 


उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा- यह बेहद हास्यापद है कि यूपी में कुछ लोग सीएम योगी की आलोचना कर रहे हैं। इस आरोप पर कि एक क्षत्रिय के नाते योगी ने गैंगस्टर दुबे को मरवाया, जो कि ब्राह्मण था। रामचंद्र जी भी तो एक क्षत्रिय थे, जिन्होंने रावण को मारा था। वह असुर होने के साथ ब्राह्मण भी था, पर सभी ब्राह्मण तो भगवान राम को पूजते हैं।


 


इस पर @RamNiwasMishra8 नाम के यूजर ने पूछा, “सर, दुबे रावण था?” उन्होंने जवाब दिया, “क्या वह नहीं था- सरेंडर करने के बजाय उसने आठ पुलिस वालों की हत्या कर दी थी और उसके बाद फरार होकर भाग रहा था?”


 


@Ramendra1212 नाम के हैंडल से इसी पर पूछा गया, “300 ब्राह्मणों की यूपी में हत्या हुई। यह आधिकारिक आंकड़ा है, पर सरकार ने संख्या कैसे छिपाई? यह हम जानते हैं। ब्राह्मण “नाराज़” नहीं “अपमानित” है।


 


@JagratiGupta3 ने कहा- ब्राह्मण ने ब्राह्मण को मारा। पर जब हत्यारा मारा गया, तब बाकी के ब्राह्मणों ने योगी सरकार की यह जाने बगैर आलोचना करना शुरू कर दी कि यूपी में अधिकतर ऊंचे पदों पर ज्यादातर ब्राह्मण ही हैं।


 


@AYUSHDM1 ने कहा- मैं भी एक ब्राह्मण हूं और मुझे दुबे जैसे क्रिमिनल के एनकाउंटर से कोई दिक्कत नहीं है, पर दिक्कत ये बै रि मुख्तार अंसारी सरीखे बाकी अपराधी क्यों जिंदा हैं? और, साद का क्या और आप (बीजेपी सांसद) इन पर क्यों चुप्पी साधे हैं?


 


आगे @ImVSingh12 हैंडल से कहा गया- स्वामी जी, मतलब आप श्री राम की तुलना सीएम योगी से कर रहे हैं…ये हिंदुत्व के लिए शर्म की बात है। पर श्री राम ने कभी भी किसी को भी रावण नहीं बनाया और रावण को वैसा पाप करने में मदद भी नहीं की। आप इस बारे में सोचिएगा।


Comments