देवी लक्ष्मी ने राजा बलि के हाथों में क्यों बांधा था रक्षा सूत्र ?


  • धार्मिक कार्य में मौली बांधने का क्या है महत्व?

  • वी लक्ष्मी ने राजा बलि के हाथों में अपने पति की रक्षा के लिए बांधा था रक्षा सूत्र

  • संकल्प सूत्र के साथ ही रक्षा-सूत्र के रूप में बांधने की है परम्परा




  • येन बद्धो बलीराजा दानवेन्द्रो महाबलः।

  • तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे माचल माचल।।


प्रयागराज स्थित हनुमंत निकेतन के महंत योगेंद्र नाथ के अनुसार मौली बांधना वैदिक परंपरा का हिस्सा है। यज्ञ के दौरान इसे बांधे जाने की परंपरा तो पहले से ही रही है, लेकिन इसको संकल्प सूत्र के साथ ही रक्षा-सूत्र के रूप में तब से बांधा जाने लगा, जबसे असुरों के दानवीर राजा बलि की अमरता के लिए भगवान वामन ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा था। इसे रक्षाबंधन का भी प्रतीक माना जाता है, जबकि देवी लक्ष्मी ने राजा बलि के हाथों में अपने पति की रक्षा के लिए यह बंधन बांधा था। मौली को हर हिन्दू बांधता है। इसे मूलतः रक्षा सूत्र कहते हैं। मौली का अर्थ मौली का शाब्दिक अर्थ है सबसे ऊपर । मौली का तात्पर्य सिर से भी है। मौली को कलाई में बांधने के कारण इसे कलावा भी कहते हैं। इसका वैदिक नाम उप मणिबंध भी है। मौली के भी प्रकार हैं। शंकर भगवान के सिर पर चन्द्रमा विराजमान है इसीलिए उन्हें चंद्रमौली भी कहा जाता है।



  • येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल।

  • तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।


मौली कच्चे धागे का महत्त्व



मौली कच्चे धागे (सूत) से बनाई जाती है। जिसमें मूलतः 3 रंग के धागे होते हैं लाल, पीला और हरा, लेकिन कभी-कभी यह 5 धागों की भी बनती है जिसमें नीला और सफेद भी होता है। 3 और 5 का मतलब कभी त्रिदेव के नाम की, तो कभी पंचदेव।


मौली को हाथ की कलाई, गले और कमर में बांधा जाता है। इसके अलावा मन्नत के लिए किसी देवी-देवता के स्थान पर भी बांधा जाता है और जब मन्नत पूरी हो जाती है तो इसे खोल दिया जाता है। इसे घर में लाई गई नई वस्त को भी बांधा जाता और इसे पशुओं को भी बांधा जाता है।


मौली बांधने के नियम



  • शास्त्रों के अनुसार पुरुषों एवं अविवाहित कन्याओं को दाएं हाथ में कलावा बांधना चाहिए। विवाहित स्त्रियों के लिए बाएं हाथ में कलावा बांधने का नियम है।

  • कलावा बंधवाते समय जिस हाथ में कलावा बंधवा रहे हों, उसकी मुट्ठी बंधी होनी चाहिए और दूसरा हाथ सिर पर होना चाहिए।

  • मौली कहीं पर भी बांधे, एक बात का हमेशा ध्यान रहे कि इस सत्र को केवल 3 बार ही लपेटना चाहिए व इसके बांधने में वैदिक विधि का प्रयोग करना चाहिए।


कब बांधी जाती है मौली?




  • पर्व-त्योहार के अलावा किसी अन्य दिन कलावा बांधने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन शुभ माना जाता है।

  • हर मंगलवार और शनिवार को पुरानी मौली को उतारकर नई मौली बांधना उचित माना गया है। उतारी हुई पुरानी मौली को पीपल के वृक्ष के पास रख दें या किसी बहते हुए जल में बहा दें।

  • प्रतिवर्ष की संक्रांति के दिन, यज्ञ की शुरुआत में, कोई इच्छित कार्य के प्रारंभ में, मांगलिक कार्य, विवाह आदि हिन्दू संस्कारों के दौरान मौली बांधी जाती है।


कमर पर बांधी गई मौली



  • कमर पर बांधी गई मौली के संबंध में विद्वान लोग कहते हैं कि इससे सूक्ष्म शरीर स्थिर रहता है और कोई दूसरी बुरी आत्मा आपके शरीर में प्रवेश नहीं कर सकती है। बच्चों को अक्सर कमर में मौली । बांधी जाती है। यह काला धागा भी होता है। इससे पेट में किसी भी प्रकार के रोग नहीं होते।


Comments