घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाने के लिए उपाए

 


घर चाहे अपना खुद का हो या किराये का। चार दीवारों से भी एक रिश्ता बन ही जाता हैक्यों यह वो जगह होती है, जहां हम एक दूसरे साथ रहते हैं, एक दूसरे को समझते हैं, झगड़ा करते हैं, और जीवन के सभी उतार-चढ़ाव का सामना साथ मिलकर करते हैं। कोई भी यह कभी नहीं चाहेगा कि किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा उसके घर प्रवेश करे। लेकिन जाने-अंजाने में हम कुछ ऐसा कर जाते हैं, कि नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर में होने लगता है। निगेटिव एनर्जी यानी नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करे, इसके लिये हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ टिप्स। इन्हें अपना करके आप अपने घर को सुख, समृद्धि से भर सकते हैं। लेकिन उससे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि निगेटिव एनर्जी की वजह से क्या-क्या प्रभाव पड़ते हैं। कुछ प्रभाव इस प्रकार हैं- घर में सबसे ज्यादा समय बिताने वाले शख्स (गृहणी या बुजुर्ग) को गुस्सा बहुत आता हैनकारात्मक ऊर्जा के कारण घर में कोई न कोई बीमार रहने लगता है। आपको ठीक से नींद नहीं आती जिसका असर परफॉर्मेंस पर पड़ता है। नकारात्मक ऊर्जा के कारण घर में सफाई कम, गंदगी ज्यादा रहती है। घर में कोई न कोई उपकरण, खराब रहता ही हैबच्चों की पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाती, उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है। घर में रहने वालों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहते हैं। घर में लड़ाई झगड़ा होता घर के बाहर नेमप्लेट घर के बाहर नेमप्लेट लगाने के पीछे विज्ञान छिपा है। इससे घर के अंदर प्रवेश करने वाली सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घर मालिकके जीवन पड़ता है। उसे अच्छे अवसर प्राप्त होते हैं। नेमप्लेटजितनी साफ और चमकदार होगी, नकारात्मक ऊर्जा उतनी दूर रहेगी। जिस घर की नेमप्लेट गंदी रहती वहां नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। 6 हर शाम दीया जलाना हर रोज शाम को साफ-सफाई करने बाद अगर घर के बाहर दीया जलाते हैं नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता और बुरी आत्माएं रहती हैं। साउथ ईस्ट में रसोई घर का किचन यानी रसोई साउथ-ईस्ट में होनी चाहिये। अगर संभव नहीं है तो नॉर्थ-वेस्ट दूसरा सबसे अच्छा विकल्प है। गैस को ईस्ट या साउथईस्ट दिशा में रखें। गिलास में नींबू नकारात्मक ऊर्जा ऊर्जा दूर भगाने के लिये एक कांच के गिलास में पानी लें और उसमें एक नींबू डाल दें। इस पानी को शनिवार नियमपूर्वक बदलें। यह गिलास घर सुविधानुसार कहीं भी रख सकते हैं। रसोई में दवाएं नहीं तमाम लोग रसोईघर में रखे फ्रिज में दवाएं रख देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिये। इससे बीमारियां घर में आती हैं। रसोई स्वास्थ्य और खुशी का प्रतीक है, जबकि दवाएं बीमारी और गम का प्रतीक हैं। मन को स्वच्छ रखें घर में हर रोज नियम से 15 से 20 मिनट का मंत्रोच्चारण करें। अगर आपके पास समय नहीं है, तो आप म्यूजिक सिस्टम पर भी मंत्र को चला सकते हैं। ऐसा करने से घर के हर सदस्य का मन शांत रहता है। और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।


Comments