हरियाली तीज पर लगाएं मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन, यहां देखें हटके कलेक्शन

हरियाली तीज सावन का प्रमुख त्योहार है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस साल हरियाली तीज या श्रावणी तीज 23 जुलाई (गुरुवार) को मनाई जाएगी। हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। सजने-संवरने के साथ ही मेहंदी भी लगाती हैं।



इस दिन महिलाएं मेहंदी लगाकर शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। यूं तो हर साल महिलाएं बाहर जाकर मेहंदी लगवाने का शौक पूरा करती हैं, लेकिन इस बार कोरोना के कारण यह मुमकिन नहीं है। ऐसे में इस साल आप घर पर ही मेहंदी लगाने का सोच रही हैं और मेहंदी की लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं एकदम नया कलेक्शन।



तीज पर भरे हाथ वाली मेहंदी बहुत अच्छी लगती है। इसके ल‍िए आप ये ड‍िजाइन देख सकती हैं और अपने ह‍िसाब से इनमें बदलाव कर अपनी पसंदीदा डिजाइन भी लगा सकती हैं।



क्यों मनाते हैं यह त्योहार- शिव पुराण के अनुसार, हरियाली तीज के दिन ही भगवान शिव और देवी पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। ऐसे में यह त्योहार उत्तर भारत के राज्यों में धूमधाम के साथ मनाया जाता है।


Comments