माता लक्ष्मी का आगमन होने वाला है, समझिए ये संकेत

जब आपको मिलने लगें ये संकेत, समझिए जल्द मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन



माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। हिंदू शास्त्रों और पुराणों में बताया जाता है कि अगर किसी पर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाती है, तो उसके समस्त दुख दूर हो जाते हैं। उसे कभी धन और वैभव की कमी नहीं होती है। लेकिन मां लक्ष्मी को चंचल स्वभाव का माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी एक जगह टिककर नहीं रहतीं।


ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी के आगमन से पहले वह कुछ संकेत देती हैं। जिनके जरिए धन लाभ की जानकारी होती है। तो आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही मुख्य संकेतों के बारे में, जो मां लक्ष्मी के आगमन के सूचक हैं।


मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है। कहते हैं कि उल्लू के आसपास दिखने पर समझना चाहिए कि मां लक्ष्मी प्रसन्न हैं और वह जल्द ही आगमन करने वाली हैं।


हरियाली को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अगर अचानक आपके आसपास हरियाली बढ़ गई है या फिर हरी चीजें आपको आकर्षित करने लगी हैं। तो समझना चाहिए कि मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। इसके अलावा अगर आपको कोई घर के बाहर झाडू लगाते हुए अक्सर दिखने लगे, तो समझिए कि आपकी किस्मत जल्द ही पलटने वाली है।


सुबह उठकर शंख की आवाज सुनाई देना भी शुभ संकेत माना गया है। इसके अलावा लेन-देन के वक्त हाथ से पैसा छूट जाए तो समझिए कि मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने वाली है।


माना जाता है कि अगर सुबह उठने के बाद कोई भिखारी दिख जाए तो समझना चाहिए कि धन लाभ होने वाला है।


Comments