लगातार तीन बार निर्दलीय विधायक, दो बार मंत्री रहे पप्पू भईया
गोरखपुर। पूर्व राज्यमंत्री जितेन्द्र जायसवाल उर्फ पप्पू भईया कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
पूर्व मंत्री के बड़े बेटे विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि पूर्व मंत्री पिछले एक महीने से मेदांता में भर्ती थे। उनका वहां से नियमित इलाज चलता है। चार दिन पहले उनकी कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई। डॉक्टरों के मुताबिक पूर्व मंत्री की हालत फिलहाल बिल्कुल ठीक है। उम्मीद है कि जल्द ही वह स्वस्थ हो जाएंगे।
लगातार तीन बार निर्दलीय विधायक, दो बार मंत्री रहे पप्पू भईया
जितेन्द्र कुमार जायसवाल उर्फ पप्पू भईया गोरखपुर की पिपराइच विधानसभा से तीन बार निर्दलीय विधायक रहे और दो मुख्यमंत्री के कार्यकाल में राज्यमंत्री रहे। उन्होंने दस्यु सुंदरी फूलन देवी के पति उम्मेद सिंह को 1996 के चुनाव में हराया था। 2007 में वह जमुना निषाद से मात खा गए थे। जितेंद्र जायसवाल के सियासी सफर की शुरुआत 1993 से हुई थी। वह लगातार तीन बार 1993, 1996, 2002 में विधायक चुने गए।
Comments