राजकिशोर ने छोड़ी कांग्रेस, 15 साल बाद फिर बसपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री

राजकिशोर ने छोड़ी कांग्रेस, 15 साल बाद फिर बसपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री 



बस्ती। हर्रैया विधानसभा से 2002 में बहुजन समाज पार्टी से विधायक और कैबिनेट मंत्री बने राजकिशोर सिंह ने 2019 में कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव लड़ने के बाद आखिरकार 15 साल बाद गुरुवार को फिर बसपा के महावत बन गए, साथ में बेटा जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ‘शानू’, भाई पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बृजकिशोर सिंह ‘डिंपल’, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह और उनके बेटे राना नागेश सिंह भी नीले रंग में रंग गए। दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आवास पर बस्ती, गोरखपुर व अयोध्या के मुख्य सेक्टर प्रभारी व पूर्व राज्यसभा और लोकसभा सदस्य घनश्याम चंद्र खरवार ने सभी को सदस्यता दिलाई है। इसकी पुष्टि करते हुए जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने बताया कि अब पार्टी पूरे मंडल में मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी करेगी।


Comments