व्यापारियों ने सराहा, कहां- बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है प्रतिबंध

व्‍यापारियों ने सराहा, कहा- बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है लॉक डाउन



गोरखपुर। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक कुछ प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इसमें बाजार बंद रहेंगे और कई औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन भी रोकना पड़ेगा। सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया है और कर्मचारियों की उपस्थिति को आधा करने का निर्देश दिया गया है। सरकार के इस फैसले का उद्यमियों एवं व्यापारियों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि जान की सुरक्षा करना अधिक जरूरी है। प्रतिबंध लागू करने के साथ ही सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन भी कराना होगा।


ग्रामीण क्षेत्र के उद्योगों को खोलने का निर्णय किया गया है, यह उचित है। जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, उसे देखते हुए कुछ प्रतिबंधों की जरूरत है। निरंतर चालू इकाइयों को चालू रखने का फैसला उचित है। हम गाइडलाइन का अध्ययन करेंगे। जो भी निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा।


- विष्णु प्रसाद अजितसरिया, अध्यक्ष, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज।


Comments