- जिले में मिले 141 संक्रमित, मरीजों की संख्या हुई 2619
- आज पांच लोगों ने जान गवाई, कोरोना से मरने वालों की तादाद बढ़ कर 59 पहुंची
- गोरखपुर में तीन मरीज ठीक हुए, जबकि अब तक 951 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं
- सबसे ज्यादा 90 लोग शहर में संक्रमित पाए गए
- 141 संक्रमित के बाद एक्टिव केश 1609 तक पहुंची
गोरखपुर। जिले में सोमवार को दूसरी बार 24 घंटे में पांच मरीजों ने जान गवाई है। जबकि कल की अपेक्षा में आज कुछ कम लोग संक्रमित पाए गए हैं। कल जहां 217 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं आज 141 लोग संक्रमित मिले हैं। लेकिन शहर वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है क्योंकि संक्रमितों में सबसे अधिक लोग अरबन एरिया से ही निकल रहे हैं। आज भी 90 मरीज इसी क्षेत्र से मिले हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के 42 लोग और 9 लोग अन्य पाए गए हैं।
इसके साथ ही पांच मरीजों की मौत हो गई है। जबकि आज तीन मरीज ठीक हो कर घर चले गए। अब तक 951 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके आलावा इक्टिव केश 1609 हैं।
जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 2619 हुई। इसमें शहर के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है।
इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की है।
बतादें कि शहर में लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या से मरने वालों की तादाद भी बढ़ गई है। जो कि चिंता का विषय है। रोजाना मिल रहे संक्रमितों की संख्या में शहर के मरीज ज्यादा पाए जा रहे हैं। आज मिली कोरोना रिपोर्ट में 141 में शहर के 90 संक्रमित तो ग्रामीण क्षेत्र से 42 लोग पाए गए हैं जबकि 09 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह की रिपोर्ट हर दिन मिल रही है।
सीएमओ ने बताया कि आज तीन मरीज ठीक हो कर घर चले गए। कुल भर्ती मरीजों की संख्या अब 1609 हो गया है। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 2619 हो गई है। इनमें से अब तक 59 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 951 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं जिले में अभी भी 1609 कोरोना के एक्टिव केश हैं।
Comments