गोरखपुर में एक मरीजों की मौत, शहर के 66 व्यक्ति समेत मिले 95 पॉजिटिव 

 



  • आज एक ने जान गवाई, कोरोना से मरने वालों की तादाद बढ़ कर 60 पहुंची

  • गोरखपुर में 14 मरीज ठीक हुए, जबकि अब तक 965 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं

  • सबसे ज्यादा 66 लोग शहर में संक्रमित पाए गए 

  • 95 संक्रमित के बाद एक्टिव केश 1689 तक पहुंची



गोरखपुर। जिले में सोमवार को दूसरी बार 24 घंटे में एक ने जान गवाई है। जबकि कल की अपेक्षा की कुछ कम लोग संक्रमित पाए गए हैं। कल जहां 141 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं आज 95 लोग संक्रमित मिले हैं। लेकिन शहर वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है क्योंकि संक्रमितों में सबसे अधिक लोग अरबन एरिया से ही निकल रहे हैं। आज भी 66 मरीज इसी क्षेत्र से मिले हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के 24 लोग और 5 लोग अन्य पाए गए हैं।


इसके साथ ही एक मरीज़ की मौत हो गई है। जबकि आज 14 मरीज ठीक हो कर घर चले गए। अब तक 965 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके आलावा इक्टिव केश 1689 हैं। 


जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 2714 हुई। इसमें शहर के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है।


इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की है।


 


बतादें कि शहर में लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या से मरने वालों की तादाद भी बढ़ गई है। जो कि चिंता का विषय है। रोजाना मिल रहे संक्रमितों की संख्या में शहर के मरीज ज्यादा पाए जा रहे हैं। आज मिली कोरोना रिपोर्ट में 95 में शहर के 66 संक्रमित तो ग्रामीण क्षेत्र से 24 लोग पाए गए हैं जबकि 05 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह की रिपोर्ट हर दिन मिल रही है।


 


सीएमओ ने बताया कि आज तीन मरीज ठीक हो कर घर चले गए। कुल भर्ती मरीजों की संख्या अब 1689 हो गया है। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 2714 हो गई है। इनमें से अब तक 60 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 965 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं जिले में अभी भी 1689 कोरोना के एक्टिव केश हैं।


Comments