पहली बार मिले 217 पॉजिटिव, दो की मौत के बाद 2479 संक्रमित

कोरोना का विस्फोट: आज मिले 217 संक्रमित, मरीजों की संख्या हुई 2479



  • आज दो की मौत, 217 नए पॉजिटिव के बाद संख्या हुई 2479

  • गोरखपुर में 14 कोरोना मरीज ठीक हुए, कुल एक्टिव केश की संख्या हुई 1477 

  • शहर के सबसे ज्यादा 155 लोग संक्रमित 

  • आज दो  मरीज़ की मौत के साथ मरने वालों की संख्या हुई 54 

  • 217 संक्रमित के बाद कुल 2479 कोरोना संक्रमित


" alt="" aria-hidden="true" />


गोरखपुर। जिले में रविवार को पहली बार 217 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही दो मरीजों की मौत हो गई है। जबकि आज 14 मरीज ठीक हो कर घर चले गए। अब तक एक्टिव केश की संख्या 1477 है। इसके आलावा कुल संक्रमितों की संख्या 2479 हुई। इसमें शहर के 155 संक्रमित तो ग्रामीण क्षेत्र से 43 लोग पाए गए हैं जबकि 19 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की है।


बतादें कि अगस्त के पहले दिन ही कोरोना का विस्फोट हो गई जो अब तक की सबसे अधिक रही। शहर में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। जिले में शनिवार को कोरोना से एक मरीज की मौत के साथ 137 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसमें शहर के 76 और ग्रामीण क्षेत्र के 51मरीजों के अलावा 10 लोग संक्रमित पाए गए थे।


लेकिन आज तो गोरखपुर में पहली बार 217 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जो कि चिंता का विषय है। इसमें शहर सबसे आगे है क्योकि रोजाना मिल रहे संक्रमितों की संख्या में शहर के मरीज ज्यादा पाए जा रहे हैं। आज मिली कोरोना रिपोर्ट में शहर के 155 संक्रमित तो ग्रामीण क्षेत्र से 43 लोग पाए गए हैं जबकि 19 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


सीएमओ ने बताया कि आज 14 मरीज ठीक हो कर घर चले गए। कुल भर्ती मरीजों की संख्या 1477 है। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 2479 हो गई है। इनमें से 54 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 948 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं जिले में अभी भी 1477 कोरोना के एक्टिव केश हैं।



Comments