101 निशान के साथ निकली मां शाकम्भरी की शोभायात्रा


  • पुष्पदंत जैन सहित कई गणमान्य हुए शामिल 
  • मां शाकंभरी का प्राकट्योत्सव 

 


मां शाकंभरी का प्राक्ट्योत्सव गोरखपुर में धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को चरन लाल चौक स्थित संतोषी माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा निकाली। जयघोष और भजनों के बीच शहर के विभिन्न मार्गों से यह यात्रा गुजरी। गर्ग बैंकट हाल पहुंचकर यात्रा पूर्ण हुई। गर्ग बैंकट हाल में मां शाकंभरी का दरबार सजाया गया है। वहां ज्योति प्रज्जवलित कर भक्तगण सवामनी, छप्पनभोग का प्रसाद चढ़ाएंगे।

 


गोरखपुर। चरन लाल चौक स्थित संतोषी माता मंदिर से 101 निशान के साथ निकली मां शाकम्भरी की शोभायात्रा। मां शाकम्भरी भक्त मण्डल के तत्वधान में मां शाकम्भरी प्रकाट्य उत्सव मनाया गया। कड़ाके की ठंड के बावजुद शोभायात्रा संतोषी माता मंदिर से मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे 101 निशान के साथ मां की भव्य झांकी, ढोलनगाड़े, 11 घोड़ो तथा जयघोष करते श्रद्धालुओं के साथ शोभायात्रा निकाली गई। 

 


प्रदेश व्यापारी कल्याण समिति के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने रथ खींचकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। शोभायात्रा संतोषी माता मंदिर चरन लाल चौक से शुरू होकर बेनीगंज होते हुए डीबी इंटर कॉलेज के गर्ग बैंकट हाल पहुंची। रथ पर सजी मां की झांकी के साथ शोभायात्रा में भक्त अपने हाथों में निशान लिए आगे चल रहे थे। गर्ग बैंकट हाल में मां शाकंभरी का दरबार सजाया गया है। 

 


वहां ज्योति प्रज्जवलित कर भक्तों ने सवामनी, छप्पनभोग का प्रसाद चढ़ाई। मां शाकम्भरी प्रकाट्य उत्सव की शुरूआत शोभायात्रा से की गई। सबसे आगे 11 घोड़ों पर भगवा ध्वज लिए सवार भक्त यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। मां की सजी झांकी के साथ ढोल-नगाड़ो के धुन पर लोग थिरक रहे थे। 101 निशान के साथ महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 

 


अनीता सोन्थलिया और भाई मनोहर पारीख ने मईया के भजनों से भक्तों के अन्दर जोश भर दी। पूरे रास्ते लोग भजनों पर नाचतें-झुमते हुए यात्रा शामिल थे। दोपहर दो बजे से माता का मंगलपाठ की शुरूआत अनीता सोन्थलिया एवं श्रीमती लक्ष्मी जोशी ने किया। जिसे दुर्गापुर, बंगाल से पधारें भाई मनोहर पारीख के भजनों पर लोंग खुब झुमे।





Comments