प्रभु श्रीराम की निकली भव्य शोभायात्रा

गोरखपुर। अयोध्या में  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के भव्य मन्दिर निर्माण अभियान" में आज पीपीगंज नगर में प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो मुख्य बाजार दुर्गा मंदिर से शुरू होकर पशु बाजार होते हुए मुख्य चौराहे से होकर गौरीशंकर मंदिर टीचर कालोनी होते हुए हरिजन बस्ती होते हुए मेन मार्केट से पुलिस बूथ होते हुए दुर्गा मंदिर पर समाप्त हो गई । भव्य शोभायात्रा का लोगो ने जगह जगह स्वागत किया । शोभा यात्रा में हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विजय शंकर यादव जिला मीडिया प्रभारी अमित सिंह मोनू भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी चेयरमैन गंगा प्रसाद जयसवाल हियुवा नगर अध्यक्ष कमलेश बर्मा विधायक पीआरओ रणजीत सिंह पिन्टू प्रतिनिधि दिनेश सिंह राजीव रंजन चौधरी सभासद गणेश मद्देशिया सिप्पू मल्ल अजीत अग्रहरी आदर्श सिंह राहुल सिंह अशोक अग्रहरी सुरेन्द्र अग्रहरी मनोज अग्रहरी अजीत सिंह मनीष सिंह यूपी नायक अनिल अग्रगरी मुन्ना अग्रहरी मनमोहन अग्रहरी गंजू वर्मा समेत हजारो नागरिक मौजूद रहे।



शोभायात्रा में भारतीय जनता पार्टी हिन्दू युवा वाहिनी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गायत्री परिवार शिव राष्ट सेना व्यापार मंडल आदि सामाजिक संगठनों की भूमिका मौजूद रही।

Comments