अपने आराध्य प्रभु श्री राम के श्रीचरणों में निवेदित की श्रद्धा



गोरखपुर। अयोध्या में निर्माण होने जा रहे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण हेतु श्रीरामजन्मभूमि निधि समर्पण अभियान पूरे देश में शुरू हो चुका है। राम भक्त यथासंभव धनराशि भेंट कर अपने आराध्य प्रभु श्री राम के श्रीचरणों में श्रद्धा निवेदित कर रहे हैं। पूरा देश इस समय राममय है। लगभग 5 शताब्दी तक संघर्ष के बाद मिली सफलता से रामभक्तों में खुशियों का माहौल है। खुशियों से लवरेज राम भक्त फूले नहीं समा रहे हैं।

श्रीरामजन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत आज पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला व उनकी पत्नी जानकी शुक्ला ने 2 लाख 50 हजार रुपए का सहयोग किया है।सहारा स्टेट के रहने वाले संकर्षण तिवारी ने 251000 रूपए समर्पण स्वरूप अभियान के कार्यकर्ताओं को सौपा।



इसके अलावा वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता श्याम बिहारी अग्रवाल ने दो लाख रुपए, नीरज मातनहेलिया दो लाख रुपए, अवधेश कुमार श्रीवास्तव एक लाख इक्कीस हजार रुपए समर्पण स्वरूप चेक के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह आत्मा सिंह की उपस्थिति में प्रदान किया।

Comments