मुख्य न्यायाधीश प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को बार एसोसिएशन ने किया सम्मान

बार एशोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार में जिला जज का हुई विदाई समारोह




गोरखपुर। बार एशोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर के सभागार में एक विदाई समारोह किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गोरखपुर के मुख्य न्यायाधीश प्रमोद कुमार श्रीवास्तव रहे।

बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार मे अपराह्ना तीन बजे से आरम्भ किया गया। जनपद न्यायाधीश का स्थानांतरण विधि परामर्शी उत्तर प्रदेश शासन पद पर हुआ है।उक्त जानकारी बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष भानु प्रताप पाण्डेय व मंत्री अनुराग दूबे एडवोकेट ने दी।



इस विदाई समारोह की अध्यक्षता बार एशोसिएशन सिविल कोर्ट के वर्तमान अध्यक्ष भानु प्रताप पाण्डेय एडवोकेट ने की। संचालन वर्तमान मंत्री अधिवक्ता अनुराग दुबे ने किया। सिविल कोर्ट के सभी पदाधिकारियों सहीत सभी अधिवक्ताओं से विदाई समारोह आने की निवेदन पर सिविल बार एशोसिएशन गोरखपुर के सभागार में बड़ी सँख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता व जूनियर अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Comments