राम हमारी संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक : सुभाष जी



गोरखपुर। पक्कीबाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान से जुड़ी हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विविध प्रकल्प की महिला कार्यकर्ता और अभियान से संबंधित मातृशक्ति की एक अनिवार्य बैठक सम्पन्न हुई।इस बैठक में मार्गदर्शन प्रान्त प्रचारक सुभाष जी ने किया।

प्रान्त प्रचारक ने भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में महत्व का उल्लेख किया और मातृशक्ति की शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा की अब आधी आबादी को भी अपना उत्तरदायित्व समझते हुए इस अभियान मैं अपनी सहभागिता का निर्वहन करना होंगा। राम हमारी संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक हैं।उनका भव्य मंदिर बनाना हर भारतवासी का सपना है।

इस बैठक में सहभाग कर रही अनेक महिलाओं ने अपने भाव और विचार प्रकट किए।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व महापौर सत्या पांडेय, अखिल भारतीय विद्धयार्थी परिषद की प्रान्त अध्यक्ष और गोरखपुर दक्षिणी की अभियान सहप्रमुख प्रोफेसर सुषमा पांडेय, अभियान प्रमुख दुर्गेश जी, अभियान प्रमुख प्रोफेसर दीनदयाल यूनिवर्सिटी मनीषा चतुर्वेदी, माया गुप्ता, विनीता त्रिपाठी, मातृशक्ति सह संयोजिका वसुंधरा पांडेय दुर्गा वाहिनी संयोजिका सहित सभी नगरों की अभियान प्रमुख और अभियान सहप्रमुख अनेक विद्यालयों की अध्यापिकायें उपस्थित रही।

Comments