फेस पेंटिंग में दिखी देश भक्ति की जज्बा

फेमिना इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन एंड आर्ट की ओर से गणतंत्र दिवस के पूर्व "फिदा फेस पेंटिंग शो 2021" का किया आयोजन 



गोरखपुर। अलहदादपुर स्थित फेमिना इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन एंड आर्ट की ओर से शनिवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में "फिदा फेस पेंटिंग शो 2021" का आयोजन किया गया। दिन कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए ऑन लाइन और ऑफ़ लाइन शो का मेकओवर किया गया। इसकी मेकओवर सहभागी आकृति रही। इस दौरान लगभग बीस से अधिक डिजाइनर और मॉडल ने प्रतिभाग किया। "गणतंत्र" थीम पर आधारित इस पेंटिंग शो का आयोजन किया गया।



तिरंगे फेश से शो की शुरुआत की गई। प्रतिभागियों ने राष्ट्र प्रेम, स्वच्छय भारत, लाल किला, राष्ट्रीय पंछी मोर, अशोक चक्र, चरखा, महात्मा गांधी एवं भारत की मानचित्र चेहरे पर उकेर कर जान डाल दिया। इसके बाद शुरू हुई पारंपरिक परिधानों में शुसज्जित होकर रैंप वॉक पर देश भक्ति झलक दिख रही थी। 

राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर सभी को जागरूक भी किया।

संचालन प्रीति गुप्ता ने किया और आभार प्रगट मनीष अग्रवाल ने ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में प्रियंका भारती, कंचन, डॉली चौधरी, दिव्या भारती, वंदना साहनी, पूजा गुप्ता, संदना साहनी, अरुणिमा मिश्रा, रिया वर्मा, अस्मिता सिंह, जूही अग्रहरी, नौरीन फातिमा, कविता त्रिपाठी, निमिषा, रश्मि, कल्पना सिंह, विशाल साहनी और साक्षी बरनवाल ने प्रतिभाग की हिस्सा बनी।

Comments