घने कोहरे में जरूरतमन्दों को बांटे कंबल

जरूरतमन्दों तक कम्बल पहुंचा रहा है नगर निगम : महापौर

किराना कमेटी ने बांटे 220 कम्बल



गोरखपुर। लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर निगम ने कंबल वितरण शुरू कर दिया है। जरूरतमंदों को ही कंबल मिले इसकी भी व्यवस्था बनाई गई है। बुधवार को गोरखपुर किराना कमेटी में समारोह का आयोजन कर महापौर ने कंबल वितरित किया। जिसमें साहबगंज मंडी में काम करने वाले पल्लेदार,मजदूर,ठेला व रिक्शा चालकों को कम्बल दिया गया।

इस अवसर पर महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा जरूरतमंदों तक कंबल पंहुचाने की सटीक व्यवस्था की गई है। इससे जिन्हें वाकई में कंबल की जरूरत होगी, उन तक पहुँचाने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि किराना कमेटी के जिम्मेदार लोगों द्वारा 220 लोगों को चिह्नित कर टोकन दिया गया था। इन लोगों को ही नगर निगम की ओर से कंबल दिया गया है। नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि नगर निगम ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण के साथ-साथ अलाव की भी व्यवस्था किया है। रैन बसेरों में भी बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हर वार्ड में कैम्प लगाकर जरूरतमंदों को कंबल दिया जाएगा।

इस अवसर पर संयुक्त नगर आयुक्तअवनींद्र सिंह, किराना कमेटी के अध्यक्ष उमेश चन्द्र मद्धेशिया, उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, महामंत्री गोपाल जायसवाल, मंत्री अतुल अग्रवाल, किराना कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्रीचन्द बंसल,कपड़ा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बलराम अग्रवाल,संदीप शर्मा, विकास बर्नवाल, राजन सिंह, प्रदीप गुप्ता, अंकित माद्धेशिया, प्रवीण जायसवाल, विशाल गुप्ता, पंकज जायसवाल,राजकुमार आल्हा, रितेश कुमार आल्हा आदि उपस्थित रहे।

Comments