समर्पण अभियान में युवा भी बढ़-चढ़ कर दे रहे हैं साथ



गोरखपुर। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण हेतु चलाए जा रहे श्रीरामजन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में युवा भी बढ़-चढ़ कर समर्थन दे रहें हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा युवा नेता व पूर्व पार्षद नगर निगम गोरखपुर मनीष सिंह ने दो लाख एक हजार रुपए का चेक, भाजपा नेता होशिला सिंह एक लाख एक हजार रुपए की चेक प्रान्त प्रचारक सुभाष जी, विभाग कार्यवाह श्री आत्मा सिंह की उपस्थिति में सौंपा। मनीष शुक्ला ने भी इक्यावन हजार रुपए की समर्पण राशि प्रदान किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेन्द्र पाल, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, उपाध्यक्ष डा.सत्येन्द्र सिन्हा उपस्थित रहे।



टैक्स बार एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष एडवोकेट प्रभाशंकर पाठक ने एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए की समर्पण राशि प्रान्त प्रचारक सुभाष जी की उपस्थिति में भाग सह अभियान प्रमुख डॉ. उदयवीर सिंह व  अधिवक्ता परिषद के अभयनन्दन त्रिपाठी जी को प्रदान किया।

Comments