गोरखपुर। किसी भी चित्रकार द्वारा बनाए गए चित्र सिर्फ कला के प्रति उसके हुनर का प्रदर्शन ही नहीं करते हैं बल्कि उसके चित्र रंगों के माध्यम से समाज में फैली बुराइयों पर कटाक्ष भी करते हैं और यह रंगीन, काले सफेद चित्र इन बुराईयों को दूर करने का संदेश भी देते हैं। चित्रकला के माध्यम से कुछ ऐसा ही संदेश दिया जा रहा है संस्कार भारती द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी में। जिसमें देश विदेश के कलाकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स सम्मिलित है। पक्कीबाग दुर्गाबाड़ी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में रविवार को स्व. राजीव केतन के स्मृति में पांच दिवसिय अंतरराष्ट्रीय चित्रकलााा प्रदर्शनी काा शुभारंभ हुआ।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय रक्षा अध्ययन के वरिष्ठ आचार्य हर्ष कुमार सिन्हा ललित कला संगीत विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर भारत भूषण संस्कार भारती के राष्ट्रीय नाट्य प्रमुख रविशंकर खरे प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर शरद मणि त्रिपाठी, हरिप्रसाद सिंह ने किया। इस मौके पर कैटलॉग का विमोचन किया गया। प्रदर्शनी में देश के अलावा 38 विदेश के 575 प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए चित्र प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी में कलाकारों ने प्रकृति, बचपन को बचाने,बालश्रम, महाभारत युद्ध आदि चित्रों के माध्यम से दिए । प्रदर्शनी में आनलाइन उपस्थित राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सीताराम कश्यप ने कहा कि जब कोई कलाकार हमे असमय छोड़कर चला जाता है तब उसकी रचनाएं उसे जिंदा रखती है।बहरीन के शुबो सरकार कहाकि संस्कार भारती ने जिस कलाकार की स्मृति में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया है उस कलाकार को ईश्वर में असमय ही हमसे दूर कर दिया उनके चित्रों को देखकर यह लगता है की वह प्रकृति के काफी करीब थे प्रो हर्ष सिन्हा ने कहाकि.राजीव केतन जैसे कलाकार बहुत कम मिलते हैं। अद्भुत प्रतिभा के धनी राजीव अपनी प्रतिभा से लोगों को मुरीद बना दिया ।डॉ भारत भूषण कहा कि उनकी कलाकृतियों में लोक एवं शास्त्र का समन्वय दिखता है। हरी प्रसाद सिंह में कहा कि कला के लिए समर्पित ,डा.राजीव के तन को हम.प्रत्यक्ष भले ही न देख पा रहे.हों लेकिन उनके मन में जो संकल्प था वह उनकी कृतियों में सुरक्षित है। इसी क्रम में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ शरद मणि त्रिपाठी संरक्षक वीरेंद्र जी गुप्त संस्कार भारती के राष्ट्रीय नाट्य संयोजक रविशंकर खरे नेवी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके पूर्व संस्था का धेय गीत नूपुर सरकारी, उर्वशी श्रीवास्तव, तनिष्का श्रीवास्तव, पूजा निषाद ,अनु , ऐश्वर्या आदि ने प्रस्तुत किये। महामंत्री प्रेमनाथ ने सभी अथितियों का परिचय कराया। आभार ज्ञापन संयोजक डॉ रेखा रानी शर्मा ने किया। संचालन रीता श्रीवास्तव ने किया।प्रदर्शनी ऑनलाइन चलने वाली प्रदर्शनी 3 से शुरू होकर 7 जनवरी तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में अमेरिका ,बहरीन ,साउथ कोरिया ऑस्ट्रिया, मैक्सिको ,थाइलैंड, सिंगापुर आदि देशों के कलाकार शामिल है। इस मौके पर डॉ आशीष , कन्हैया श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, त्रिपुरारी मिश्रा, जितेंद्र श्रीवास्तव ,डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, विश्व मोहन तिवारी, सुधा मोदी, रीना जयसवाल आदि उपस्थित रहे।
Comments