"वेद रत्न सम्मान" से सम्मानित हुए पंडित ब्रजेश राम त्रिपाठी




गोरखपुर। आर्य नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर महिला पीजी कॉलेज गोरखपुर के नवनिर्मित सभागार में रविवार को सजे अद्भुत मंच पर वेद रत्न सेवा संस्थान के तत्वावधान में सनातन धर्म-कर्म, संस्कृति एवं परंपरा  को सुरक्षित और संरक्षित करने का कार्य कर रहे 251 युवा व वरिष्ठ पुरोहितों को वेद रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। आयोजित इस भव्य सम्मान समारोह में पंडित ब्रजेश राम त्रिपाठी को क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के शहादत में शहीदी मेला के आयोजन के लिए वेद रत्न सम्मान से नवाजा गया। 

इस अवसर पर ब्रजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि वेदरत्न सेवा संस्थान का यह ऐतिहासिक प्रयास प्रसंशनीय है। 


उन्होंने कहा कि इस श्रेष्ठ आयोजन के लिए संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी और संयोजक बृजेश मणि मिश्र सहित आयोजन समिति को इस सम्मान के लिए आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि मेरे जनसरोकरों के लिए सामाजिक कार्य क्षेत्र में संस्थान द्वारा अद्भुत मंच से श्रेष्ठ विद्वान जनों द्वारा सम्मान पाना गर्भ की अनभूति है।

Comments