सांसद रविकिशन ने मंदिर के लिए दो लाख इक्यावन हजार रुपए किया समर्पण



गोरखपुर। श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान में गोरखपुर के सांसद व अभिनेता रविकिशन ने अपना समर्पण प्रान्त प्रचारक सुभाष जी की उपस्थिति में समर्पित किया। रविकिशन शुक्ल ने दो लाख इक्यावन हजार रुपए की समर्पण राशि श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु समर्पित किया। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पुनीत पांडेय, प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह, पवन दुबे आदि उपस्थित रहे। 



पूर्व सैनिक परिषद की तरफ से पूर्व सैनिकों ने अपने सामार्थ्य अनुसार अपना समर्पण बड़े श्रद्धा भाव से श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु प्रान्त प्रचारक सुभाष जी की उपस्थिति में समर्पित किया।साथ ही पूर्व सैनिकों ने श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने का संकल्प भी लिया।

इस दौरान 50 से अधिक पूर्व सैनिक, भाग प्रचारक अजित, सह भाग कार्यवाह सुधीर आदि उपस्थित रहे।

श्रीरामजन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत 95 वर्षीय  गीता देवी जालान ने भव्य राममंदिर निर्माण हेतु 21,000/- की समर्पण राशि प्रांत संपर्क प्रमुख अरुण प्रकाश मल्ल एवं डॉ राजेश चंद्र गुप्ता जी को प्रदान किया।

Comments