मातृ- पितृ दिवस परमाता-पिता को तिलक लगाकर किया चरण स्पर्श

पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के कारण हमारी नई पीढ़ी की भटक रही है राह : सुधा मोदी



यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन(युवा इंडिया) और रोटरक्टर्स गोरखपुर की ओर से मातृ- पितृ पूजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर पुत्रपुत्रियों ने माता पिता का पूजन किया।


गोरखपुर। बसन्तपुर वार्ड के मोभटक रहीती जेल स्थित वंचित बस्ती में रविवार को विभिन्न संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर पुत्रपुत्रियों ने माता पिता का पूजन किया तो लोग भाव विभोर हो गए। युवा इंडिया, रोटरी व रोटरक्टर्स गोरखपुर परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और युवा भी थे। रोटरी युगल अध्यक्ष रो. सुधा मोदी व युवा इंडिया अध्यक्ष रत्नेश कुमार तिवारी के सान्निध्य और अतिथियों की मौजूदगी में वीर बच्चों ने माता पिता का पूजन किया।

लगभग 200 से ज्यादे माता-पिता कतारबद्ध बैठे हुए थे और सामने वीर बच्चे पूजन का थाल लेकर बैठे हुए थे। उन्होंने पूजन करते हुए माता पिता को तिलक लगाया, फिर माला पहनाई और आरती उतारी। माता पिता का मुंह भी मीठा करवाया। प्रेम और श्रद्धा की इस दरिया में बुजुर्ग माता पिता डूब गए। कई के आंसू छलक पड़े। सिलसिला देर तक चला। बच्चों के आदरभाव को देख माता पिता ने भी बच्चों का आशीर्वाद स्वरूप पूजन किया और सुख समृद्धि, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान गीत भजन और मंत्र गूंजायमान होते रहे। आयोजक संस्थाओं के पदाधिकारियों व अतिथियों ने इस मौके पर संदेश दिया कि हमे भारत की संस्कृति को अपनाना है।

रोटरी युगल अध्यक्ष सुधा मोदी ने कहा पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के कारण हमारी नई पीढ़ी राह भटक रही है। भारतीय सभ्यता संस्कृति जो अपने आप में अनूठी है और विश्व में दूसरे देशों को दिशा प्रदान करती है। उसे बचाए रखने के लिए इस तरह के आयोजनों को करना आवश्यक है।


युवा इंडिया व रोट्रेक्ट क्लब गोरखपुर युवा अध्यक्ष रत्नेश कुमार तिवारी ने बताया कि प्रेम पवित्र होता है। प्रेम समर्पण का प्रतीक है। यह तिथि भारतीय संस्‍कृति के उदय का परिचायक है। इस दिन सभी संतान अपने - अपने माता पिता का विशेष पूजन करते हैं। यह आयोजन अपने-अपने घरों में होता है। इसे और व्‍यापक बनाने के लिए सामूहिक रूप में माता पिता के पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। इस दिन भारत माता की भी पूजा और आरती होती है। अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में रोट्रेक्ट सचिव रोट सचिव ऋषभ दुबे, रोट्रेक्ट गोरखपुर अध्यक्ष रोट शिखा श्रीवास्तव, रोट गोलू तिवारी, रोट जितेंद्र कुमार, रोट दीपक मिश्रा, रोट कुलदीप तिवारी, रोट स्वेता, रोट निहारिका टेबरिवाल, रोट जयश्री, रोट विशाल कुमार, रोट युवराज कुमार, शेखर कुमार, सुंदर कुमार आदि उपस्थित रहें।

Comments