संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार से पुरस्कृत हुए डॉ. शरद मणि त्रिपाठी



गोरखपुर। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार से  डॉक्टर शरद मणि त्रिपाठी पुरस्कृत हुए। प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी के सदस्य राकेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि लखनऊ में इस पुरस्कार हेतु बैठक थी। उन्होंने कहा कि इस बार यह पुरस्कार पुनः गोरखपुर में प्राप्त हुआ, जो गौरव की बात है। इसके पहले भी गोरखपुर को पांच एवार्ड मिल चुका है। राकेश श्रीवास्तव को सदस्य बनाये जाने पर लगातार गोरखपुर को एवार्ड मिल रहा है। वर्तमान में राकेश श्रीवास्तव संगीत नाटक एकेडमी के कार्यकारिणी सदस्य हैं।

Comments