शहीद बन्धु सिंह पार्क में वीर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

नगर निगम ने मनाया चौरी चौरा शताब्दी समारोह


गोरखपुर : घण्टाघर स्थित बन्धू सिंह स्मारक स्थल पर निर्धारित समय पर महापौर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में स्वतन्त्रा संग्राम में शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल एवं बन्धू सिंह की शहादत को याद करते हुए उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। ततपश्चात राष्ट्रीय गीत गाया गया तथा खडे़ होकर राष्ट्रीय गीत का प्रथम छन्द वन्दे मातरम् गा कर के शहीदों को याद किया। 

 


उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पीडी जैन, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, चेम्बर आफ इण्डस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री देवेश श्रीवास्तव, व्यापार मण्डल आर्यनगर तथा नगर निगम के उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा, पूर्व उप सभापति अजय राय, जितेन्द्र सैनी, पार्षद आलोक सिंह ‘‘विशेन‘‘ संजय यादव, ओम प्रकाश शर्मा, रणजन्य सिंह ‘‘जूगूनू‘‘, मदन लाल अग्रहरी, अच्यूतानन्द शाही, राजीव रंजन अग्रवाल, सर्राफा मण्डल के अध्यक्ष पंकज गोयल,युवा सर्राफा नेता श्री श्री सोमू निगम जी,महेश वर्मा, संतोष वर्मा, हिन्दु युवा वाहिनी महानगर महामंत्री संजय शिलांकुर आदि एवं नगर निगम के मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुकेश रस्तोगी, लेखाधिकारी अमरेश बहादुर पाल, शशिकान्त सिंह, पंकज गोयल, महेश वर्मा, संतोष वर्मा के साथ ही एवं भारी संख्या में नगर निगम के कर्मचारीगण तथा क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Comments