"जागरूक गोरखपुर अग्नि रक्षक" सम्मान से सम्मानित हुए अग्नि शमनकर्मी


गोरखपुर। "जागरुक गोरखपुर" (जागो) फाउंडेशन संस्था द्वारा अग्नि शमन केन्द्र गोलघर में एक भीषण अग्नि दुर्घटनाा में झुलसे पांच अग्नि शमनकर्मी को सम्मानित किया गया।

"जागरूक गोरखपुर अग्नि रक्षक" सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जनपद गोरखपुर के मुख्य अग्नि शमन अधिकारी (CFO) श्री देवेन्द्र कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि जागरूक गोरखपुर संस्था के संरक्षक श्री देश दीपक श्रीवास्तव तथा डॉ० मनोज जायसवाल उपस्थित रहे।

बता दें कि पिछले दिनों 22 जनवरी को रात्रि में काली मंदिर के पास स्थित बेयरिंग की दुकान में एक भीषण अग्नि दुर्घटना हुई थी। जिसे बुझाने के दौरान पांच अग्नि शमन कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए झुलस गए थे।



1. अग्नि रक्षक श्री निर्भय राय

2. अग्नि रक्षक श्री बृजेश सिंह

3. अग्नि रक्षक श्री आशीष नंदन सिंह

4. अग्नि रक्षक श्री नरेन्द्र नाथ पाठक

5. अग्नि रक्षक श्री सत्यवान सिंह

 को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के हाथों 

"जागरूक गोरखपुर अग्नि रक्षक सम्मान- 2021" का सम्मानपत्र देकर अग्नि रक्षक वीरों को सम्मानित किया गया।

 

समारोह को सम्बोधित करते हुए CFO देवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारे जवान हर पल किसी भी आपदा, घटना व दुर्घटना से लड़ने के लिए फायर ब्रिगेड के सभी कर्मचारी मुस्तैद रहते है। फ़ोन द्वारा आग की सूचना मिलते ही घंटी बजाई जाती है, और बिना किसी देरी के फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल के लिए निकाल दी जाती है, कर्मचारियों के लिए मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहता हूँ। 

विशिष्ट अतिथि श्री देश दीपक श्रीवास्तव ने कहा की जागरूक गोरखपुर (जागो) फाउंडेशन नित नए नए कीर्तिमान स्थापित करने वाला गोरखपुर की एकमात्र ऐसी संस्था है जो ऐसे फायर स्टेशन कर्मचारियों को सम्मानित कर रही है, उनका हौसला बढ़ा रही है।

जागरूक गोरखपुर (जागो) फाउंडेशसन इन सभी अग्निरक्षक जवानों को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं। इस सम्मान के माध्यम से जागरूक गोरखपुर संस्था खतरों के खिलाड़ी सभी अग्निरक्षक जवानों के साहस व जज्बा को सलाम करने का कार्य किया हैं। 

आशीष नन्दन सिंह ने कहा कि इस सम्मान से सम्मानित करने के लिए जागरूक गोरखपुर ( जागो) फाउंडेशन का बहुत आभार प्रकट करता हूँ तथा यह सम्मान हमें अपने कर्तव्य पथ पर और अत्यधिक हौसले व गम्भीरता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता हैं।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री रणजीत सिंह, जागरूक गोरखपुर संस्था के संचालक अमित सिंह पटेल, फायर विभाग के श्री प्रेमचंद सिंह, अभिषेक सिंह, रितेश राठ़ौर, अफरोज आलम खाँ, बसंत नारायण सिंह राघवेन्द्र शाही, जयप्रकाश गुप्ता, रामानुज यादव, अनिल सिंह, हरेन्द्र बैठ़ा व शम्भू सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहें।

Comments