प्रभु श्रीराम के श्रीचरणों में श्रद्धा निवेदित कर रहा है पूरा देश



अयोध्या में निर्माण होने जा रहे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण हेतु श्रीरामजन्मभूमि निधि समर्पण अभियान पूरे देश में चल रहा। राम भक्त यथासंभव धनराशि भेंट कर अपने आराध्य प्रभु श्री राम के श्रीचरणों में श्रद्धा निवेदित कर रहे हैं। पूरा देश इस समय राममय है।।लगभग 5 शताब्दी तक संघर्ष के बाद मिली सफलता से रामभक्तों में खुशियों का माहौल है।।।खुशियों से लवरेज राम भक्त फूले नहीं समा रहे हैं।

इसी क्रम में श्रीरामजन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान के हरे कृष्ण जी ने एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए की समर्पण राशि और नवल्टन हॉस्पिटैलिटी प्रा0 लि0 की तरफ से प्रांजल त्रिपाठी जी ने एक लाख एक हजार रुपए की समर्पण राशि प्रान्त प्रचारक सुभाष जी भाईसाहब को प्रदान की।।इस दौरान विभाग कार्यवाह आत्मा सिंह जी,प्रान्त सह सेवा प्रमुख राजेश गुप्ता जी, डॉ0 आशीष जी, भाग कार्यवाह दुर्गेश जी,सह भाग कार्यवाह सुधीर जी,भाग अभियान प्रमुख दुर्गेश जी आदि उपस्थित रहे।

Comments