सूरजकुंड धाम सरोवर पर कल उड़ेंगे अबीर और गुलाल

 


गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक के उत्तरी भाग के तत्वावधान में रविवार को प्रातः 9 बजे फाग उत्सव आयोजित की जाएगी। प्रांत प्रचारक सुभाष जी बौद्धिक के द्वारा स्वयं सेवकों को होली के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। यह जानकारी भाग कार्यवाह दुर्गेश जी ने दी है।


 

उन्होंने बताया कि सूरजकुंड धाम सरोवर पर रविवार को प्रातः 9:00 होली फाग उत्सव का आयोजन राष्ट्रीय संघ सेवक द्वारा किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक महानगर के उत्तरी भाग द्वारा आयोजित फाग उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक सुभाष जी होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के ध्वज लगाकर की जाएगी। इसके बाद प्रांत प्रचारक का बौद्धिक का संबोधन होगा। तत्पश्चात संघ की प्रार्थना के बाद फाग महोत्सव का प्रारंभ हो जाएगी। सबसे पहले फूलों की होली खेली जाएगी। उसके बाद अबीर और गुलाल से होली खेली जाएगी। इस दौरान भजन कीर्तन और फाग गीतों का दौर चलता रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत प्रचारक सुभाष जी के अलावा प्रांत प्रचारक अजय जी, प्रांत प्रचारक प्रमुख यशोदा नंद, भाग कारवाह दुर्गेश जी, सहभाग कार्यवाह सुधीर, भाग प्रचारक अजीत जी, नगर संघचालक हरि नारायण, नगर कार्यवाह नागेंद्र, प्रभात कार्यवाह अमरदीप, शारीरिक प्रमुख शीतल मिश्र, दिव्य प्रताप गोलू सहित अनेकों संघ सेवक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक के रूप में अनूप जी और प्रार्थना राधेश्याम जी द्वारा की जाएगी।

Comments