भजन संग्रह "संकल्प" पुस्तक का हुआ विमोचन

 




गोरखपुर। गीता वाटिका परिसर में गुरुवार को भजन संग्रह "संकल्प" पुस्तक का विमोचन हुआ। कथा व्यास श्रीकांत जी शर्मा ने राधा दरबार की भजन संग्रह पुस्तक "संकल्प" भाग 11 का विमोचन किया। 

कथा स्थल के व्यासपीठ से श्रीकांत जी ने कहा कि भारतीय सभ्यता में मर्यादा, उमंग और उल्लास की सांस्कृतिक जुड़ी हुई है। इसलिए भारत का जनजीवन संगीत, तान और स्वर् के साथ अटूट रिश्ता है। राधा दरबार के इन मातृशक्तियों द्वारा भजनों के माध्यम से जो लोगों को प्रभु से जोड़ने का सिलसिला विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। यह बहुत ही पुनित कार्य है। ऐसे ही धार्मिक कार्यों के लिए लोगों को भी सीख लेनी चाहिए। 

अध्यक्षा सीमा अग्रवाल ने बताया कि इस लक्ष्य के लिए भजनों का संग्रह समाज में वितरित करना धार्मिक संस्था राधा दरबार का  उद्देश है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में हर वर्ष की भांति इस बार भी संस्था द्वारा भजन संग्रह पुस्तक "संकल्प" भाग्य 11 का प्रकाशन किया गया। 


 कार्यक्रम में सीमा अग्रवाल, रंजना छापड़िया, अनीता जालान, रेखा अग्रवाल, उमा तुलस्यान, उषा मस्करा, नीलम अग्रवाल, रूपा जालान, कविता चौधरी, संगीता सिंघानिया, राधा सर्राफ, लक्ष्मी बथवाल, नम्रता गोयनका, मधु सराफ, नीरू, मधु, निर्मल, रूबी, रेनू , अर्पणा सिंघानिया सहित बड़ी संख्या में सखियां मौजूद थीं।

Comments