श्याम दरबार में राधा सखियों ने खेली फूलों की होली

 

 


राधा दरबार द्वारा आयोजित फाग उत्सव् में खेली गई फूलों की होली 

मंदिर से निकल आं सावरियां, फागन का रंग तोहे चढ जायेगा गीतों पर झुंमी सखियां


 
गोरखपुर। राधा दरबार के तत्वावधान में रेतीचौक स्थित कालीबाडी मंदिर में मंगलवार को फाग उत्सव का आयोजन किया गया। काली बाडी के खाटू श्याम दरबार में राधा की संखियों ने पूरे उत्साह के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान फाग गीतों पर भजन कीर्तन चलता रहा। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा खाटू श्याम की पूजा अर्चना से की गई। सबसे पहले राधा दरबार की सखियों ने बाबा के चरणों में पूष्प अर्पित किया। 


 इसके बाद शुरू हुआ भजन कीर्तन का सिलसिला। गीतों के क्रम संगीता सिंघानिया ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की श्रीगणेश की। तश्चात मंदिर से निकल आं सावरियां, फागन का रंग तोहे चढ जायेगा के साथ फाग गीतों में आयो होली रे त्यौहार, झूम के गाओं सखिंयों, ओ फागुन आया रे, मस्तियां लाया रे, आयो नन्दगांव से होरी खेलन नटवर नन्द किशोर, आज्यो मोहन बरसाणें में होरी खूब खिलाउंगी जैस अनेकों गीतों पर सखियां झुंमती रही। यह सिलसिला शाम के चार बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। 


 

कार्यक्रम का समापन आरती पूजन से की गई। सभी ने श्याम की दरबार में आस्था और श्रद्धा निवेदित की। नव नियूक्त अध्यक्ष रंजना छापडिया का स्वागत मधु सराफ ने की। कार्यक्रम में मधु गोयंका, रश्मि बंका, उषा मस्करा, लाली, निर्मला अग्रवाल, संगीता सिंघानिया, रेनू गोयल, राधा सर्राफ, सीमा भगत, अर्पणा सिंघानिया मौजूद रहीं।   

Comments