ब्रज धाम बना गोरक्षनगरी, सखियों ने खेली कान्हा संग होरी



ब्रज की होली अपनी अनूठी और अनोखी परंपराओं के कारण सारे विश्व में प्रसिद्ध है। पूरे 50 दिनों तक चलने वाली होली का रंग ब्रज के कण-कण में छाया रहता है। इसी तर्ज पर फागुन एकादशी गुरुवार के दिन गोरक्षनगरी में ब्रज धाम का स्वरूप दिखाई दिया। मौका था कान्हा सेवा संस्थान द्वारा आर्यनगर स्थित अग्रवाल भवन में फाग महोत्सव का जिसमें कान्हा की सखियों ने नंद कुमार के साथ फूलों की होली खेली।



रंगभरी एकादशी पर्व पर सखियों ने कान्हा को खूब रिझाया। पहले फूलों से फिर अबीर-गुलाल से होली खेली। इस दौरान भजन-कीर्तन पर लोग झूमते रहे। संचालन शीतल मिश्रा द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत प्रबंधक अनूप कुमार और अध्यक्ष मीना पांडेय ने किया। 



कान्हा सेवा संस्थान के तत्वावधान में फाग महोत्सव का आयोजन  आर्यनगर स्थित अग्रवाल भवन में किया। जिसमें कान्हा की सखियों ने नंद कुमार के साथ फूलों की होली खेली। रंगभरी एकादशी पर्व पर सखियों ने कान्हा को खूब रिझाया। पहले फूलों से फिर अबीर-गुलाल से होली खेली। इस दौरान भजन-कीर्तन पर लोग झूमते रहे। संचालन शीतल मिश्रा द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत प्रबंधक अनूप कुमार और अध्यक्ष मीना पांडेय ने किया। 



कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सत्य पांडे (पूर्व मेयर) द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद शुरू हुआ भजनों का सिलसिला जिसमें कलाकारों ने होली गीत के गायन से विविध रंग बिखेरे। गायन का शुभारंभ विशाल शुक्ला ने किया। होली गायन का श्री गणेश सामूहिक गणेश वंदना गाइए गणपति जग वंदन से हुआ।



 तत्पश्चात शुरू हुई मुख्य महोत्सव फूलों की होली आयोजन जिसमें रास-लीलाओं के दौरान राधा व उनकी सखियों तथा कान्हा व उनके सखा फूलों से परस्पर इस कदर होली खेलते हुए कि राधा-कृष्ण फूलों की वर्षा से उनके अंदर ढक जाते हैं और लीला स्थल पर फूलों का विशाल ढेर लग गया। इस ढेर से निकलते हुए राधा कृष्ण जब इन फूलों को अपने दोनों हाथों से चारों ओर उछालते हैं तो बड़ी ही मनोरम दृश्य उत्पन्न हो गया।



यह दृश्य देख लोग भावविभोर हो गए ऐसा लग रहा था कि मानव गोरक्षनगरी में ब्रज धाम उतर आया हो। इस दौरान भजन कीर्तन से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। भक्तों ने अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित की। यह समस्त जानकारी मीडिया प्रभारी अमरदीप गुप्ता ने दी है। अतिथियों को स्मृति चिन्ह और तुलसी जी का पौधा देकर सम्मानित किया गया ।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सत्य पांडे (पूर्व मेयर) में रही। विशिष्ट अतिथियों में नंदू मिश्रा (गोरखपुर रत्न / भजन सम्राट), ऋषि मोहन वर्मा (उपसभापति), अनूप अग्निहोत्री (महामंत्री श्री रामलीला कमेटी बरघाट) और अध्यक्षता प्रतिभा पांडे ने किया।



कार्यक्रम में मीना पांडेय, अनूप कुमार, राजेश अग्रवाल, हरिओम सर्राफ, हरिलाल कुशवाहा, राजेश जायसवाल, धर्मेंद्र कुशवाहा, राजकुमार पाठवा, घनश्याम जायसवाल, राकेश जायसवाल, दीपराज, चंदन, राजन वर्मा, राजू सैनी, दिनेश शर्मा, अभिषेक गुप्ता (आशु), मनोज वर्मा, अमरदीप, बबीता गुप्ता, रमेश मौर्य, स्मृति गुप्ता, रूबी बरनवाल, ममता गुप्ता, काजल मौर्य, सिमरन गुप्ता, गूंजेश्वरी चौधरी, रंजीता बर्नवाल, अन्नपूर्णा जायसवाल, पूजा गुप्ता, सुमन यादव, किरण जयसवाल, पाखी कुशवाहा, सुमन वर्मा, प्रियंका गुप्ता, गुड़िया वर्मा, सरिता गौड़, किरण सर्राफ, सत्यभामा, सिंधु देवी, आस्था पटेल, श्याम, सुंदरी देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments